फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana home minister Anil Vij condemn activist Disha Ravi

अनिल विज ने दिशा रवि पर साधा निशाना, कहा-देश विरोध का बीज दिमाग में रखने वाले का समूल नाश हो

Mon, 15 Feb 2021 12:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana home minister Anil Vij condemn activist Disha Ravi
अनिल विज ने दिशा रवि पर साधा निशाना। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने एक्टिविस्ट दिशा रवि पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश विरोध का बीज दिमाग में रखने वाले का समूल नाश कर देना चाहिए। चाहे वह दिशा रवि हो या फिर कोई और।

विज्ञापन


रविवार को ही किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि को गिरफ्तार किया था। ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले की जांच कर रही स्पेशल सेल ने रवि की गिरफ्तारी की थी। 22 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि की बेंगलुरु से गिरफ्तारी हुई थी। दिशा फ्राइडे फॉर फ्यूचर कैंपैन की फाउंडरों में से एक हैं। दिशा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से लेकर तमाम विपक्षी नेता दिशा की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने दिशा रवि से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी। हालांकि पुलिस ने सात दिन की हिरासत की मांग की थी। उसका कहना था कि केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक साजिश की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। साथ ही इसमें खालिस्तान से जुड़े लोगों का हाथ होने का भी शक है। दिशा रवि कोर्ट रूम में रो पड़ी और जज से कहा कि उसने केवल दो लाइनें एडिट की थीं और वह किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करना चाहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed