फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil Vij Attack on Congress

स्थापना दिवस पर विज ने कसा तंज, बोले- एक अंग्रेज की बनाई संस्था को चला रहे कांग्रेसी

Sun, 29 Dec 2019 12:39 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil Vij Attack on Congress
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर चुटकी लेते हुए हरियाणा के गृहमंत्री ने ट्वीट कर कांग्रेसियों पर तंज कसा है। उन्होंने अंग्रेज अफसर एओ ह्यूम की फोटो ट्वीटर पर शेयर कर लिखा है कि एक अंग्रेज ने कांग्रेस की नींव रखी थी। लिहाजा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों को कांग्रेस के संस्थापक अंग्रेज एओ ह्यूम के चित्र को अपने घरों में लगाना चाहिए, क्योंकि मौजूदा कांग्रेसी अपने ही संस्थापक को भूल चुके हैं।

विज्ञापन


विज ने कहा कि एक अंग्रेज की बनाई इसी संस्था को कांग्रेसी चला रहे हैं। विज ने कहा कि उन्होंने आज तक कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कभी भी इन्हें अपने संस्थापक एओ ह्यूम की तस्वीर कहीं पर भी लगाते नहीं देखा।
विज्ञापन


सीएए और एनआरसी के विरोध में छोटे बच्चों को आगे लाने के सवाल पर गृहमंत्री हरियाणा अनिल विज ने कहा कि अब इनके पल्ले कुछ नहीं रहा है। जनता जागरूक हो चुकी है इसलिए अब यह बच्चों को आगे कर रहे हैं और उन्हें उकसा रहे हैं। विज ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी अपना काम बिल्कुल ठीक तरह से कर रहे हैं उनके हाथों में देश और संविधान सुरक्षित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है, तभी से कांग्रेस कि कथनी और करनी में अंतर रहा है। यही कारण रहा है कि हमारे देश को तरक्की के मामले में जहां तक पहुंचना चाहिए था। विज ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के सारे नेता देश का समय बर्बाद कर रहे हैं लोगों को भड़का रहे हैं। 


पाकिस्तान द्वारा बार बार सीज फायर का उल्लंघन करने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा की पाकिस्तान के पास अब कुछ बचा नहीं है कि वो हिंदुस्तान के साथ लड़ सकें, क्योंकि वो जानता है कि जिस दिन उसने ये हिमाकत की तो पाकिस्तान का नाम इस लोक से मिट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed