फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Health Minister Anil Vij termed strike of government doctors in state illegitimate

Haryana: सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल पर भड़के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कहा-ये स्ट्राइक नाजायज

Wed, 27 Dec 2023 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 02:52 PM IST
सार

अनिल विज ने कहा कि स्पेशलिस्ट कैडर अलग होने की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है और डॉक्टरों को यह बता भी दिया गया है। शेष मसलों पर मिल बैठकर विचार किया जा सकता है, मगर हड़ताल नाजायज है।

विज्ञापन
Haryana Health Minister Anil Vij termed strike of government doctors in state illegitimate
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल को नाजायज बताया है। विज ने कहा कि स्पेशलिस्ट कैडर अलग होने की मांग को स्वीकृति मिल चुकी है और डॉक्टरों को यह बता भी दिया गया है। शेष मसलों पर मिल बैठकर विचार किया जा सकता है, मगर हड़ताल नाजायज है। विज ने कहा कि डाक्टर काफी समझदार शख्सियत होती है और हरियाणा में ज्यादातर डाक्टर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में विज ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर कहा कि हरियाणा में हमारी तैयारी पूरी है। हमने मॉकड्रिल कर ली है, ऑक्सीजन प्लांट व अन्य व्यवस्थाएं हमारी दुरुस्त हैं। 
विज्ञापन


पहलवानों को पदक वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए 
पहलवान विनेश फौगाट द्वारा अर्जुन पुरस्कार वापस लौटाने के बयान पर विज ने कहा कि लौटना या लौटाना के खेल को अब बंद कर देना चाहिए। यह इनाम भारत का सम्मान है जोकि अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा दिया गया है और यह इन्हें वापस करने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए तथा खेलना बंद करने के बारे में सोचना नहीं चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी की पहली यात्रा से कोई पत्ता नहीं हिला और न इस यात्रा से कुछ होगा 
विज ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी उम्र यात्रा करने की ही है, न तो उनकी पहली यात्रा से कोई पत्ता हिला और न ही इस यात्रा से कुछ निकलना है। हां, मनोरंजन के लिए वह काफी कुछ करते रहते हैं। कभी वह सब्जी बोने लगते है, कभी पहलवानों से कुश्ती, कभी मोटरसाइकिल रिपेयर करने लगते हैं और वह वैकल्पिक काम ढूंढ रहे हैं क्योंकि उनकी राजनीति का काम चौपट हो चुका है। 

फारुख अब्दुल्ला उकसाने वाले बयान देकर खबरों में बने रहना चाहते हैं 
अनिल विज ने फारुख अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से बात करने के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि फारुख अब्दुल्ला एंड कंपनी उकसाने वाले बयान देकर खबरों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 खत्म किया। पहले पाकिस्तान से आतंकी आकर हमारे जवानों को शहीद करते थे और तब हमारी सरकार जवानों को श्रद्धांजलि देकर इतिश्री करती थी, मगर अब हमारे रक्षा मंत्री व सेना प्रमुख वहां गए है और पूरी तरह से आतंकियों की कमर तोड़ने की योजना बनाई जा रही है। 


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान कि रेलवे स्टेशन पर सेल्फी बूथ सरकारी पैसों का दुरुपयोग है पर विज ने कहा कि प्रधानमंत्री देश का होता है, किसी पार्टी का नहीं, मगर कांग्रेस अध्यक्ष को इतनी छोटी सी बात समझ नहीं आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed