{"_id":"58af38774f1c1b0953b26509","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-in-panchkula","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बोले- इनेलो और अकाली एक सिक्के के दो पहलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, बोले- इनेलो और अकाली एक सिक्के के दो पहलू
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा व पंजाब की राजनीति में जहां उठा पटक जारी है। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विपक्षियों पर जमकर प्रहार किया है। स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि इनेलो और अकाली एक ही सिक्के के दो पहलू है। विज ने कहा जब पंजाब बुरी तरह कोर्ट की लड़ाई हार गया।
ऐसे में जनता को भड़काने के लिए ने अकालियों (बादल सरकार) ने चौटाला का साथ मांगा है। विज ने कहा इनेलो और बादल सरकार एसवाईएल के मुद्दे को लेकर राजनीतिक नौटंकी कर रही है। विज ने कहा कि एसवाईएल नहर की खुदाई करने के मूर्खतापूर्ण निर्णय से इनेलो जनता के साथ शत्रुता निकाल रही है। ताकि हाईकोर्ट के फैसले को समय पर अमल में न लाया जा सके।
विज ने कहा कि पंजाब के अकाली दल तथा हरियाणा की इनेलो आपसी मिलीभगत कर हरियाणा की जनता के हितों के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ताकि नहर के आसपास का माहौल खराब हो जाए और नहर निर्माण में बाधा उत्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि कानूनी दायरे में प्रदेश की जनता के लिए एसवाईएल का पानी लाने का काम जारी रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इनेलो न केवल राज्य में माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है, बल्कि गंभीर मुद्दों का मजाक बना रही है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि हमारी सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय में एसवाईएल नहर के निर्माण के लिए सघन पैरवी की। इसके फलस्वरूप न्यायालय के आदेश पर हरियाणा की जनता को नहर का पानी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इनेलो द्वारा उठाया गया यह कदम प्रदेश व जनता के विरुद्ध है। जिससे हरियाणा को नुकसान की उम्मीद अधिक है।

पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ होगी जांच
पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ होगी जांच
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल के इमरजेंसी ब्लॉक की पार्किंग में मरीजों से की जा रही ओवरचार्जिंग पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विज ने पार्किंग के ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। पार्किंग के रिएलिटी चेक में अमर उजाला को पार्किंग में कई तरह की अनियमितताएं मिली थीं। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वाथ्य मंत्री विज ने पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने डीजीएचएस हरियाणा डॉ. प्रवीण गर्ग व अस्पताल के सीएमओ डॉ. वीके बंसल को पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ ओवरचार्जिंग के मामले में जांच कर रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है। बुधवार को पार्किंग के कारिंदे विमलेश से जब अमर उजाला ने ओवरचार्जिंग का कारण पूछा तो उसने बताया कि ठेकेदार लाल चंद और धवन के कहने पर वह मरीजों से रुपये वसूल रहे हैं।
अमर उजाला से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के अस्पतालों में ठेकेदारों के जरिये संचालित की जा रही पार्किंग को लेकर उनके पास रोजाना शिकायतें आ रहीं हैं। इन शिकायतों पर जल्द एक्शन लिया जाएगा। विज ने कहा कि अस्पतालों में पार्किंग के ठेकों पर एक पॉलिसी बनाई जाएगी। इस पर उन्होंने प्रदेश के सभी अस्पतालों के पीएमओ व डीजीएचएस की बैठक बुलाई है। ताकि पार्किंग ठेकेदारों द्वारा मरीजों से की जा रही ओवरचार्जिंग पर रोक लगाई जा सके। विज ने कहा प्रदेश के कई अस्पतालों में पार्किंग के ठेके किसी और व्यक्ति व कंपनी के नाम हैं। लेकिन इन पार्किंग के ठेकों को संचालित कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा है। इस पर भी संज्ञान लिया जा रहा है। ताकि पार्किंग ठेकेदारों के काले कारोबार को रोका जा सके।