{"_id":"610aea6743e97d347e3eb389","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-has-a-lump-in-his-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कैंसर नहीं, पेट में है गांठ, पीजीआई चंडीगढ़ की जांच में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को कैंसर नहीं, पेट में है गांठ, पीजीआई चंडीगढ़ की जांच में खुलासा
Thu, 05 Aug 2021 01:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:05 AM IST
सार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पेट में गांठ मिली है। पीजीआई चंडीगढ़ की जांच में यह खुलासा हुआ है। पेट में काफी दर्द होने के बावजूद बुधवार को वह कार्यालय पहुंचे और जरूरी फाइलें निपटाईं। उन्होंने बताया कि छह महीने से वह इसी आशंका में जीवन जी रहे थे कि उन्हें पेट का कैंसर है या नहीं। हालांकि अब पीजीआई की जांच में स्थिति स्पष्ट हो गई है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर है। उन्हें कैंसर नहीं, बल्कि पेट में गांठ है, जिसके दर्द से वह अक्सर पीड़ित रहते हैं। छह महीने से विभिन्न डॉक्टर कैंसर की आशंका जता रहे थे। मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में हुए पैट-स्कैन के बाद स्थिति साफ हो गई।
विज्ञापन
पैट-स्कैन की रिपोर्ट में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने बताया है कि पेट में सिस्ट या गांठ है, जिसे कैंसर नहीं कह सकते। जांच रिपोर्ट में यह साफ हो गया है। विभाग ने रिपोर्ट के साथ गांठ को दिखा रहीं रंगीन तस्वीरें भी भेजी हैं। एमएलए हॉस्टल डिस्पेंसरी के डॉक्टर चौहान की ड्यूटी विज ने पीजीआई से रिपोर्ट लेने के लिए लगाई थी।
विज्ञापन
अनिल विज ने इसके बारे में बुधवार को स्वयं जानकारी दी। पेट में काफी दर्द होने के बावजूद वह कार्यालय पहुंचे और जरूरी फाइलें निपटाईं। उन्होंने बताया कि छह महीने से वह इसी आशंका में जीवन जी रहे थे कि उन्हें पेट का कैंसर है या नहीं। मंगलवार को ही इसकी जानकारी परिजनों को दी तो वे नाराज हुए।
विज्ञापन
डीएसपी करेंगे विज की हस्ताक्षरित शिकायत की जांच
अनिल विज की हस्ताक्षरित शिकायत की जांच अब हरियाणा में डीएसपी स्तर का अधिकारी ही करेगा। गृह मंत्री के कार्यालय की तरफ से बुधवार को इस संबंध में सभी पुलिस आयुक्तों, एसपी, आईजी, डीसीपी को आदेश जारी कर दिए गए। आदेश सीधे भेजे गए हैं। इसमें डीजीपी मनोज यादव को न तो प्रति भेजी गई है, न ही उन्हें इन आदेश को अमलीजामा पहनाने के लिए कहा गया है।
गृह मंत्री विज खुद अपने स्तर पर इसकी समीक्षा करेंगे। विज के पास पुलिस विभाग से जुड़ी अनेक शिकायतें आती हैं। जिन्हें वह जांच के लिए पुलिस विभाग को भेजते हैं। इनकी जांच में लीपापोती न हो इसलिए विज ने उनकी हस्ताक्षरित शिकायत की जांच डीएसपी या उसके स्तर के अधिकारी से कराने के आदेश जारी किए हैं।