फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana has recovered from power crisis

बिजली संकट से उबरा हरियाणा: उद्योगों को बिजली बहाल, खेदड़ की बंद यूनिट भी इसी सप्ताह चलने के आसार

Thu, 19 May 2022 01:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 May 2022 01:01 PM IST
सार

अदाणी से विवाद के चलते 1424 मेगावाट बिजली नहीं मिलने और, दूसरा खेदड़ प्लांट की 600 मेगावाट की यूनिट नंबर 2 बंद होने से हरियाणा में अप्रैल माह के शुरुआत में ही बिजली संकट गहरा गया था। समय से पहले गर्मी आने और बिजली की मांग अधिक होने के कारण कट जारी रहे।

विज्ञापन
Haryana has recovered from power crisis
electricity - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब डेढ़ माह के बाद हरियाणा बिजली संकट से उबर गया है। पिछले एक सप्ताह से एक भी घोषित कट नहीं लगाया जा रहा है। इस समय प्रदेश में 9500 मेगावाट की मांग है और इतनी ही आपूर्ति दी जा रही है। पर्याप्त बिजली होने के चलते उद्योगों को भी रात को बिजली बहाल कर दी है, जबकि पहले रात को आठ घंटे का कट लगाया जा रहा था।

विज्ञापन


अदाणी से विवाद के चलते 1424 मेगावाट बिजली नहीं मिलने और, दूसरा खेदड़ प्लांट की 600 मेगावाट की यूनिट नंबर 2 बंद होने से हरियाणा में अप्रैल माह के शुरुआत में ही बिजली संकट गहरा गया था। समय से पहले गर्मी आने और बिजली की मांग अधिक होने के कारण कट जारी रहे। हालात इतने बिगड़े कि प्रतिदिन 2 हजार मेगावाट तक का मांग और आपूर्ति में अंतर आने लगा। ऐसे में पहले घरेलू उपभोक्ताओं की श्रेणी में कट लगाए गए, लेकिन विरोध अधिक होने के चलते इसको बदलकर उद्योगों में रात को 8 घंटे का घोषित कट लगाया गया।
विज्ञापन


अब 9 मई से नए समझौते के तहत अदाणी से 500 मेगावाट बिजली मिलनी शुरू हो गई है और 550 मेगावाट और जल्द शुरू होने के आसार हैं। साथ ही खेदड़ प्लांट के लिए चीन से रोटोर समेत अन्य उपकरण पहुंच चुके हैं। संभावना है कि इसी सप्ताह यह प्लांट चालू हो जाएगा। एचईआरसी ने 3 साल के लिए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की कंपनी से बिजली लेने की परमिशन दी थी, लेकिन मध्यप्रदेश की कंपनी ने इसे विड्रॉ कर लिया है और छत्तीसगढ़ से 350 मेगावाट बिजली ली जा रही है। पर्याप्त बिजली होने से इस समय उद्योगों और घरेलू श्रेणी में कोई कट नहीं लगाया जा रहा है, जबकि खेतों में 3 फेस में बिजली दे रहे हैं, जो 5 घंटे के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीक सीजन के लिए ये है तैयारी

गर्मी के पीक सीजन के लिए भी हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है। बीबीएमबी से जून के पहले सप्ताह से मिलना शुरू हो जाएगा। अदाणी ग्रुप ने 3 में से एक यूनिट चला दी है, जिससे 500 मेगावाट बिजली मिल रही है, बाकी दो यूनिट भी जल्द चालू होंगी और इससे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इस समय यमुनानगर में दो और पानीपत प्लांट की तीन यूनिटें चल रही हैं। 

झारखंड में प्लांट खरीदने की तैयारी

हरियाणा सरकार यमुनानगर में एक और प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, झारखंड में भी एक प्लांट खरीदने की योजना बना रही है। हरियाणा का एक कोल ब्लॉक झारखंड में है, उसे भी इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है, ताकि वहीं से कोयला प्लांट को मिल सके। इससे कोयला परिवहन का खर्च बचेगा और खर्च कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed