फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana guest teachers movement cancelled

मुख्यमंत्री के आश्वासन के साथ गेस्ट टीचर्स का आंदोलन स्थगित

Sun, 31 May 2015 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 May 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन
haryana guest teachers movement cancelled

हरियाणा के गेस्ट टीचर्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक के बाद अपना आंदोलन मंगलवार तक स्थगित कर दिया है। सेक्टर 3 स्थित सीएम आवास में करीब एक घंटा चली बैठक सकारात्मक माहौल में हुई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कार्यरत गेस्ट टीचर्स को समान काम-समान वेतन के तहत सेवा का आंकलन करने के बाद वेतन वृद्धि दिए जाने और अब तक आंदोलन के दौरान मारे गए गेस्ट टीचर्स के परिजनों को अनुदान देने के अलावा आंदोलनरत गेस्ट टीचर्स को समायोजित करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर रही है। गेस्ट टीचर्स को समान काम-समान वेतन नीति के तहत वेतन बढ़ाने के लिए आगामी मंगलवार को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में शिक्षा विभाग के निदेशक के साथ समीक्षात्मक बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचर्स के आंदोलन के दौरान अब तक विभिन्न परिस्थितियों में मारे गए गेस्ट टीचर्स की सूची भी मांगी। गेस्ट टीचर्स के प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने बताया कि बीते दस वर्षों में 70 गेस्ट टीचर्स की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने करनाल में गेस्ट टीचर्स पर आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने का भी भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि आन रोड सभी गेस्ट टीचर्स को जल्द समायोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की उक्त पेशकश से उत्साहित गेस्ट टीचर्स ने अपना आंदोलन मंगलवार तक स्थगित करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ में रविवार को शिक्षा मंत्री के आवास पर किया जाने वाला प्रदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है।

बैठक में मौजूद हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री और प्रदेश प्रवक्ता अजय लोहान ने बताया कि आगामी मंगलवार को चंडीगढ़ में अपनी राज्य इकाई और जिला प्रधानों की बैठक बुलाने का फैसला किया है। इस बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।


सरकार लेगी कानूनविदों से राय
मुख्यमंत्री खट्टर ने गेस्ट टीचर्स के प्रतिनिधियों को बताया कि आगामी मंगलवार को शिक्षा निदेशक के साथ समीक्षात्मक बैठक के बाद 15 जून को राज्य सरकार कानूनविदों के साथ एक बैठक बुलाकर पूरे मामले का हल निकालने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में ईएम, सीएम, एजी, सीनियर वकील और रिटायर्ड जज भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed