फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana guest teachers issue special story

गेस्ट टीचर्स मामला, जानिए कहां से कितने हटाए जाएंगे?

Sun, 24 May 2015 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 May 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
haryana guest teachers issue special story

हरियाणा में सरप्लस गेस्ट टीचरों को हटाने का सरकार ने अंतिम निर्णय ले लिया है। इसके साथ ही सरकार ने निर्णय की सूचना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, गुप्तचर विभाग को भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से सचूना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और गुप्तचर विभाग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र जारी स्कूलों के बाहर पुलिस बल तैनात करने और तालाबंदी व हंगामा काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी थाना प्रभारियों को भी समुचित प्रबंध करने को कहा गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 4060 गेस्ट टीचरों को हटाने का निर्देश का सबसे ज्यादा असर कैथल जिले में है। जहां कुल 378 गेस्ट टीचरों को एलीमेंट्री शिक्षा महानिदेशक की ओर से 21 मई को 24 घंटे का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में सबसे कम कुल 32 गेस्ट टीचरों को नोटिस जारी किए गए। हालांकि इसके अगले ही दिन से राज्य सरकार गेस्ट टीचरों की नौकरी बचाने के लिए काफी सक्रिय भी नजर आई।

किस जिले में कितने गेस्ट टीचर्स?

haryana guest teachers issue special story

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्री समूह की बैठक बुलाकर चर्चा तो की, लेकिन गेस्ट टीचरों को फिर से नौकरी पर लिए जाने के बारे में कोई फैसला नहीं हो सका है। एलीमेंटरी शिक्षा विभाग की ओर से कैथल में 199 सोशल स्टडी व 118 गणित के मास्टरों और 61 हिंदी टीचरों को नोटिस जारी किए गए।

मामले में सिरसा जिला दूसरे नंबर रहा, जहां कुल 342 गेस्ट टीचरों को हटाने का फरमान सुनाया गया। गेस्ट टीचरों को नोटिस जारी किए जाने के मामले में क्रमानुसान फतेहाबाद के कुल (293), भिवानी के (282), अंबाला के (279), जींद (258), यमुनानगर (248), कुरुक्षेत्र (235), करनाल (234), हिसार (222), पानीपत (200), मेवात (147), पलवल (140), गुड़गांव (131), झज्जर (120), सोनीपत (113), पंचकूला (96), नारनौल (94), फरीदाबाद (93), रेवाड़ी (92), रोहतक (32), तीसरे से 21वें स्थान पर रहे। सर्वाधिक गणित टीचरों को हटाने के नोटिस कैथल (118) में जारी हुए। जबकि हिन्दी के सर्वाधिक टीचरों को हटाने का नोटिस हिसार (73) में जारी हुए।

गेस्ट टीचर्स के समर्थन में प्रदेश भर में प्रदर्शन

haryana guest teachers issue special story

प्रदेश सरकार की ओर से 4000 से अधिक गेस्ट टीचर्स को हटाए जाने का नोटिस जारी होने के बाद शनिवार को प्रदेश भर में उनके समर्थन में प्रदर्शन किया गया। कहीं बच्चों के साथ अभिभावकों ने प्रदर्शन किया तो कहीं ग्रामीणों ने स्कूलों में ताला जड़कर गेस्ट टीचर्स की नौकरी बचाने की मांग की। कई जिलों में गेस्ट टीचर्स ने भी बच्चों सहित प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ नारेबाजी की गई।

प्रिंसिपलों को स्कूलों में रहने के निर्देश
गेस्ट टीचरों को काम से हटाए जाने के नोटिस जारी होने के साथ ही प्रदेश से सभी जिलों में खंड अधिकारियों ने अपने इलाके के स्कूलों के प्रिंसिपलों व अन्य कर्मचारियों को रविवार को भी स्कूल में रहने के निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि गेस्ट टीचरों से संबंधित किसी दस्तावेज की उपलब्धता के लिए वे स्कूलों में रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed