{"_id":"9f74154b5222ba11b8cb277fbf2a80be","slug":"haryana-govt-will-recruit-group-d-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः ग्रुप डी की भर्ती के लिए तैयार रहें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः ग्रुप डी की भर्ती के लिए तैयार रहें युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार जल्द ही ग्रुप डी की भर्तियां करने जा रही है। सरकारी नौकरी के इच्छुक युवा तैयार रहें आवेदन के लिए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के वादे पर आगे बढ़ते हुए हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार आयोजित करने की पद्धति समाप्त करने का निर्णय लिया है।
इससे सरकारी नौकरियों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित होगी। अब ग्रुप डी के पदों पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। भर्ती की नई प्रणाली से भर्ती प्रक्रिया में स्व निर्णय और भ्रष्टाचार की संभावना खत्म होगी।
विज्ञापन
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस अभिभाषण के दौरान राज्य सरकारों से जूनियर स्तर की सरकारी नौकरियों में साक्षात्कार को समाप्त करने का आग्रह किया था।