फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt will recruit good record holder retired teachers

हरियाणा के हजारों रिटायर्ड टीचर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी

Wed, 06 Jan 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
haryana govt will recruit good record holder retired teachers

प्रदेश के हजारों रिटायर्ड टीचर्स को हरियाणा सरकार बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। शिक्षामंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि जिन सेवानिवृत्त अध्यापकों की अध्यापन-सेवा एवं व्यक्तिगत रिकार्ड श्रेष्ठ स्तर का पाया जाएगा, उन्हें नई स्थायी नियुक्ति होने तक दोबारा नौकरी पर रखने का विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


शर्मा ने बताया कि कैबिनेट में पिछले दिनों इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। उच्च शिक्षा से संबंधित संस्थाओं में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसलिए खाली पदों पर नई स्थायी भर्ती होने तक उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुन: नौकरी पर रख लिया जाए, जिनका व्यक्तिगत रिकार्ड अच्छा रहा हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगले छह माह में स्कूली स्तर पर भी करीब ढाई हजार अध्यापक और अन्य कर्मचारी रिटायर हो जाएंगे, ऐसे में शिक्षण कार्य को निर्बाध गति से चलाने के लिए स्कूलों में भी व्यक्तिगत रूप से अच्छे रिकार्ड वाले अध्यापकों को सेवानिवृत्ति के बाद स्थायी भर्ती होने तक फिर से नौकरी पर रखने का विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षामंत्री ने कहा कि स्कूली स्तर से लेकर कॉलेज एवं तकनीकी संस्थाओं के विद्यार्थियों को औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर जोर दे रही है। हर स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए गए हैं। अध्यापकों को आधुनिक शिक्षा एवं नए शोधों से संबंधित प्रशिक्षण देने की योजना बनाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग ने इस साल जून तक रिटायरमेंट के कारण खाली हो रहे पदों को प्रमोशन से भरने का भी फैसला लिया है। इसके तहत सबसे पहले विभाग इस साल रिटायर हो रहे 51 प्रिंसिपलों के पदों को लेक्चरर को प्रमोट करके भरेगा। विभाग ने इसके लिए लेक्चरर की सिनियोरिटी लिस्ट में 351 से 400 नंबर तक दर्ज लेक्चररों के बारे में समरी शीट भी मंगा ली है।


प्रमोट किए जाने वाले लेक्चररों के बीते 10 वर्ष के सेवा रिकार्ड को भी जांचा जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग रिटायर हो रहे 102 हेडमास्टरों के पदों के बारे में भी विचार कर रहा है। इसके लिए प्रमोशन के विकल्प के साथ ही संभावना है कि विभाग अच्छे रिकार्ड वाले रिटायर्ड कर्मचारियों पर विचार करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed