फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt will provide transport service to students who going to schools distance more than one KM away

Haryana News: एक KM दूर है स्कूल तो परिवहन सुविधा देगी सरकार, नहीं मिलने पर किराया देने का बन रहा प्लान

Tue, 06 Jun 2023 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Jun 2023 09:37 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह निर्देश मंगलवार को प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते वक्त दिया।

विज्ञापन
Haryana govt will provide transport service to students who going to schools distance more than one KM away
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रदेश में एक किमी से अधिक दूरी पर स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। छोटे वाहनों से छात्रों को आवागमन की सुविधा दी जाए। इस कार्य की समुचित मॉनिटरिंग के लिए स्कूल के एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाए। अगर ऐसा संभव नहीं है तो छात्रों को किराया देने के संबंध में भी एक प्लान तैयार किया करें। वर्तमान में छात्राओं को परिवहन सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह निर्देश मंगलवार को प्रशासनिक सचिवों, जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते वक्त दिया। बैठक की सह-अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने की। बैठक में सांसद रमेश चंद्र कौशिक, राज्यसभा सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी वत्स, विधायक डॉ. अभय यादव, निर्मल रानी और मामन खान भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अर्बन की समीक्षा करने का निर्देश दिया। इन योजनाओं के अलावा राज्य सरकार के स्तर पर अलग से भी योजना बनानी पड़े तो बनाएं। इसके लिए बैंकों के साथ लिंक करके या राज्य सरकार की ओर से कुछ हिस्सा देकर घर मुहैया करवाने की संभावनाएं तलाशी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ड्रॉप आउट कम करने के लिए की जा रही बच्चों की ट्रैकिंग

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल ड्रॉप आउट पर अंकुश लगाने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। स्कूल शिक्षा विभाग प्रत्येक बच्चे की ट्रैकिंग कर रहा है। कहीं भी शिक्षा प्राप्त नहीं करने वाले बच्चों को ट्रैक कर उन्हें स्कूलों में लाया जाएगा।

बागवानी विभाग की सब्सिडी योजनाओं का अध्ययन करेगी कमेटी

मुख्यमंत्री ने बागवानी विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि किसानों के हितों में सरकार विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी प्रदान करती है। कुछ योजनाओं में थोड़ा बदलाव करने की भी आवश्यकता है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने कमेटी गठित करने का निर्देश दिया, जो बागवानी विभाग की सब्सिडी योजनाओं का अध्ययन करेगी। 

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को जिला स्तरीय दिशा समितियों की नियमित बैठक करने का निर्देश दिया है ताकि इन बैठकों में उठाए गए सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को राज्यस्तरीय दिशा समिति में रखा जा सके। बैठक में बताया कि खनन स्थलों के भीतर व आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए खनन स्थलों पर पीजोमीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है। अगले दो महीने में सभी जगह पीजोमीटर लग जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed