{"_id":"27fea4755fb530fb398024701acd04d0","slug":"haryana-govt-will-change-change-of-land-process-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CLU प्रक्रिया में बड़ी राहत देगी हरियाणा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CLU प्रक्रिया में बड़ी राहत देगी हरियाणा सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार छोटे शहरों और कस्बों में भूमि के चेंज आफ लैंड यूज की प्रक्रिया को और सरल बनाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में फैसला लिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
हैपनिंग हरियाणा के जरिए प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित कर रही प्रदेश सरकार उद्योगों के लिए जमीन मुहैया कराने के विभिन्न उपायों पर गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में किसानों को सीधे भूमि बेचने की छूट दिए जाने केबाद सरकार की नजर छोटे शहरों व कस्बों पर है ताकि वहां निवेशक पहुंचें और रोजगार के अवसरों के सृजन के साथ-साथ शहरों का विकास भी हो सके।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल की बैठक में इस बारे में कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता वाली कमेटी की रिपोर्ट पर विचार किया जा सकता है। इस कमेटी का गठन हाल ही में प्रदेश सरकार ने छोटे कस्बों-शहरों में विकास की योजनाएं लागू करने के उद्देश्य से एक खाका तैयार करने के लिए किया था।
कमेटी में वित्त मंत्री के अलावा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, लोक निर्माण मंत्री राव नरवीर, शहरी निकाय मंत्री कविता जैन शामिल हैं।