फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt stops pension of 48 retired officers who involved in JBT recruitment scam

जेबीटी भर्ती घोटाले में नपे 48 सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी, हरियाणा सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, पेंशन रोकी

Sat, 19 Dec 2020 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 19 Dec 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana govt stops pension of 48 retired officers who involved in JBT recruitment scam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

बहुचर्चित जेबीटी भर्ती घोटाले में संलिप्त स्कूल शिक्षा विभाग के 48 सेवानिवृत्त अधिकारियों पर हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी पेंशन रोक दी है। इसी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला व उनके बेटे अजय चौटाला 10-10 साल की सजा काट रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने 48 सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारियों की पेंशन रोकने की फाइल को 10 दिसंबर 2020 को मंजूरी दी थी। 

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने 16 दिसंबर 2020 को पेंशन रोकने के आदेश जारी किए हैं। जिन 48 अधिकारियों की पेंशन न्यायालय के आदेश पर रोकी गई है, उनमें स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त, सहायक व उपनिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी व प्रिंसिपल भी शामिल हैं। 
विज्ञापन



2013 में ओपी चौटाला व अजय चौटाला को जेबीटी भर्ती मामले में सजा सुनाए जाने के बाद इन अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया था। इसकी प्रक्रिया 2016 में पूरी हो गई, मगर विभाग ने अब इनके खिलाफ कार्रवाई की है। ये शिक्षा अधिकारी जेबीटी भर्ती की जिला स्तरीय चयन समितियों के चेयरमैन और सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
हरियाणा में वर्ष 1999-2000 में 3206 जेबीटी की भर्ती हुई। इसमें अनियमितताओं को लेकर न्यायालय में याचिका दाखिल की गई। वर्ष 2013 में सीबीआई कोर्ट ने ओपी चौटाला व उनके बेटे अजय चौटाला को 10-10 साल की सजा सुनाई। अनेक विभागीय अधिकारियों को भी जुर्माना व 2-2 साल की सजा सुनाई गई। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे। इन पर आरोप था कि जेबीटी भर्ती में जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ, उनकी चयन सूची दिल्ली और चंडीगढ़ में बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed