{"_id":"63d81360b5ea9f138a0fd1c5","slug":"haryana-govt-increased-the-honorarium-of-vocational-teachers-by-five-percent-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा, प्रदेश सरकार ने मानदेय पांच प्रतिशत बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा, प्रदेश सरकार ने मानदेय पांच प्रतिशत बढ़ाया
Tue, 31 Jan 2023 12:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Jan 2023 12:30 AM IST
सार
प्रदेश सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है। अब उनके मानदेय में 1675 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। हरियाणा के 1186 सरकारी स्कूलों में 15 श्रेणियों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों के मानदेय में पांच प्रतिशत वृद्धि का आदेश दिया है। यह आदेश एक जनवरी 2023 से लागू होगा। अब वोकेशनल शिक्षकों को 30500 की जगह 32025 रुपये मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने वोकेशनल शिक्षकों को नए साल का तोहफा दिया है। अब उनके मानदेय में 1675 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। हरियाणा के 1186 सरकारी स्कूलों में 15 श्रेणियों में कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नौवीं कक्षा से शुरू होता है। इसमें कृषि, ब्यूटी, इंश्योरेंस, बैंकिंग, फाइनेंस, पेशेंट केयर, टेक्सटाइल, इंटरनेट आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके बाद विभिन्न संस्थाओं में इन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप भी कराई जाती है। इसमें दक्षता हासिल कर विद्यार्थी भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
सभी विभागों, बोर्ड, निगम कर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक से अनिवार्य
उधर, प्रदेश सरकार ने सभी विभागों, बोर्ड व निगमों आदि में कर्मचारियों की उपस्थिति आधार सक्षम बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली से लगाने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी निर्देश में बायोमीट्रिक प्रणाली से उपस्थिति न लगाने को गंभीर माना जाएगा।
विज्ञापन