{"_id":"57f230914f1c1b8a3226f74d","slug":"haryana-govt-in-problem-due-to-sakshi-malik-affidevit-on-coach-name-for-reward","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेसलर साक्षी मलिक के शपथ पत्र से नई मुश्किल में फंसी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेसलर साक्षी मलिक के शपथ पत्र से नई मुश्किल में फंसी सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान साक्षी मलिक की ओर से दिए गए शपथ पत्र से सरकार नई मुश्किल में फंस गई है। मामला, कोच को लेकर ही है। साक्षी ने शपथ पत्र में दो कोच का नाम दिया है, जबकि इनामी राशि एक कोच को ही मिल सकती है।
शपथ पत्र में दो कोच के नाम देने से उच्च स्तरीय कमेटी के पास मामला पहुंचता दिख रहा है। साक्षी का दूसरा शपथ पत्र मिलने के बाद कमेटी फैसला करेगी कि राशि को आधा-आधा बांटा जाए या दूसरा विकल्प खोजा जाए।
वहीं, सूत्रों के अनुसार यह जरूर तय हो गया है कि सरकार की ओर से पदोन्नति मनदीप को ही मिलेगी। इसकी वजह यह है कि ईश्वर सिंह दहिया रिटायर्ड हो चुके हैं। ऐसे में मनदीप ही बचते हैं।

चार लोगों ने साक्षी का कोच होने हो दावा किया
साक्षी मलिक
- फोटो : अमर उजाला
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान साक्षी मलिक के कोच होने का चार लोगों ने दावा किया था। इसमें साक्षी को कुश्ती की शुरूआत कराने वाले ईश्वर सिंह दहिया का नाम सबसे ऊपर आता है, क्योंकि उन्होंने छह साल तक साक्षी को कुश्ती के गुर सिखाए हैं।
उनके बाद सर छोटूराम स्टेडियम में कुश्ती एकेडमी में साक्षी को झज्जर के जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह ने ट्रेनिंग दी। वह चार साल तक साक्षी के कोच रहे। जबकि साल 2015 से अब तक मनदीप साक्षी के कोच हैं।
इनके अलावा कुलदीप मलिक रेलवे की टीम के कुश्ती कोच हैं। साक्षी के साथ ओलंपिक में कुलदीप गए थे। इस तरह चार कोच के दावे होने पर सरकार ने साक्षी से शपथ पत्र मांगा था।

साक्षी ने शपथ पत्र देकर दो नाम दिए
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
- फोटो : फाइल फोटो
साक्षी ने दो दिन पहले शपथ पत्र देकर ईश्वर सिंह दहिया और मनदीप को अपना कोच बताया था। हालांकि, खेल विभाग ने शपथ पत्र को लौटा दिया है और किसी फर्स्ट क्लास अधिकारी से शपथ पत्र बनवाकर देने को कहा है।
साक्षी को अभी ऐसा शपथ पत्र देना है, लेकिन साक्षी ने अपने दो कोच बताकर सरकार को परेशानी में डाल दिया है। खेल विभाग के सूत्रों के अनुसार नियम के आधार पर सरकार केवल एक कोच को इनामी राशि दे सकती है। इसलिए अब पेच फंस गया है कि किसको इनामी राशि दी जाए।
यह तय करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की मीटिंग होने की बात कही जा रही है। यह मीटिंग साक्षी का शपथ पत्र आने के बाद होगी, जिसमें फैसला लिया जाएगा कि इनामी राशि को दोनों कोच में आधी-आधी बांटी जाए या किसी एक को राशि दी जाए।