फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt hiked dearness allowance from financial year

BJP सरकार ने हजारों कर्मियों को दिया महंगाई भत्ते का तोहफा, जानिए कितना बढ़ा

Sun, 30 Apr 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
haryana govt hiked dearness allowance from financial year
धन निवेश
बीजेपी सरकार ने अपने हजारों कर्मियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है। हरियाणा सरकार ने सूबे के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लिया है। वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


इस फैसले के अंतर्गत राज्य सरकार के कर्मचारी, जो छठे वेतन आयोग के अनुसार संशोधित पे बैंड/ग्रेड पे में लगातार अपना वेतन ले रहे हैं, को देय महंगाई भत्ते की दर 1 जनवरी 2017 से वर्तमान 132 प्रतिशत से बढ़ाकर 136 प्रतिशत कर दी है।
विज्ञापन


इन आदेशों के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की देय अतिरिक्त किश्त की नगद अदायगी उनके अप्रैल 2017 के वेतन, जो मई 2017 में देय है, के साथ की जाएगी। जनवरी, 2017 से मार्च, 2017 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया राशि की अदायगी मई माह में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग की एक अन्य अधिसूचना में सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारी, जो पांचवें वेतन आयोग के अनुसार लगातार अपना वेतन ले रहे हैं, को देय महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई 2016 को 245 प्रतिशत से 256 प्रतिशत तथा जनवरी 2017 से 256 प्रतिशत से बढ़ाकर 264 प्रतिशत की है।


इन आदेशों के तहत ऐसे सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की देय अतिरिक्त किस्त की नकद अदायगी उनके अप्रैल 2017 के वेतन जो मई 2017 में देय है, के साथ की जाएगी। जुलाई, 2016 से मार्च, 2017 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की बकाया राशि की अदायगी मई माह में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed