फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt going to prepare new communication & connectivity policy for internet to rural people

ग्रामीणों को शहरों की तर्ज पर मिलेगी इंटरनेट की सुविधा, इस तरह से

Thu, 08 Dec 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
haryana govt going to prepare new communication & connectivity policy for internet to rural people
internet banking
शहरी लोगों की तरह अब गांव के लोग भी इंटरनेट सुविधाओं का फायदा उठा सकेंगे। सरकार इसके लिए एक कवायद पर काम कर रही है। हरियाणा में टेलीकॉम और कम्यूनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ कर गांवों तक इंटरनेट सेवाओं के विस्तार के लिहाज से सरकार, नई कम्यूनिकेशन एंड कनेक्टिविटी पॉलिसी तैयार कर रही है। टेलीकॉम कंपनियों के सहयोग से तैयार की जा रही यह नीति अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


इसके लागू होने से राज्य में कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए भी सहूलियतें बढ़ जाएंगी। नई नीति में टेलीकॉम कंपनियों के सुझावों को शामिल करने सहित नीति के तैयार होने तक किसी भी मोबाइल टावर को डिसकनेक्ट न करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में वीरवार को हुई बैठक नई नीति के तहत संचालन संबंधी तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने टेलीकॉम और कम्यूनिकेशन क्षेत्र में नवीनतम तकनीक के इस्तेमाल के प्रोत्साहन के लिहाज से कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक गांव में शहरी क्षेत्रों की तरह इंटरनेट सहित अन्य आधुनिक प्रौद्योगिकी सुविधाओं से जोड़ना चाहते हैं। पूरे राज्य में प्रौद्योगिकी उन्नति के माध्यम से निर्बाध कम्यूनिकेशन प्रणाली विकसित होनी चाहिए ताकि लोगों को किसी भी तरह की डिजिटल सुविधा मुहैया की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई नीति में टेलीकॉम कंपनियों के सुझाव भी होंगे शामिल
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि टेलीकॉम टावर्स स्थापित करने के लिए नियत समय के अंदर स्वीकृति दी जानी चाहिए। इसकी अनुमति एवं स्वीकृतियां इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एकल प्रणाली के माध्यम से दी जाएं। प्रस्तावित नीति के तहत मानकों में एकरूपता लाई जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टेलीकॉम टावर कंपनियों की ओर से दिए गए सुझावों को भी नीति को अंतिम रूप देने से पहले समाहित करें।


नई नीति बनने तक नहीं डिसकनेक्ट होंगे टावर
बैठक में बताया गया कि टेलीकॉम टावर के लिए उचित नीति नहीं होने की वजह से स्थानीय निकायों की ओर से कई टेलीकॉम टावरों का संचालन बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी टावर तब तक डिस्कनेक्ट नहीं होंगे जब तक नई नीति नहीं बन जाती। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में टेलीकॉम टावर कंपनियों के इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में भी जानकारी मांगी। इस मौके पर कंपनियों को सरकारी भवनों पर भी टेलीकॉम टावर स्थापित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed