{"_id":"5fa410e28ebc3e9bad321ef7","slug":"haryana-govt-gave-instructions-to-police-for-investigate-all-cases-of-conversion-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विस : जबरन धर्मांतरण शादी से पहले या बाद, 1966 से अब तक के सभी मामलों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विस : जबरन धर्मांतरण शादी से पहले या बाद, 1966 से अब तक के सभी मामलों की होगी जांच
Thu, 05 Nov 2020 08:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Nov 2020 08:21 PM IST
सार
- गृह मंत्री अनिल विज ने डीजीपी को दिए निर्देश, शुक्रवार को विधानसभा में गूंजेगा निकिता हत्याकांड
- एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मंजूर, हत्याकांड पर जवाब देगी सरकार
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा बनने के बाद से लेकर अब तक प्रदेश में शादी से पहले या बाद हुए जबरन धर्मांतरण के सभी मामलों की जांच होगी। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने धर्मांतरण को गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों का खाका तैयार करने के आदेश पुलिस विभाग को दिए हैं। विज ने कहा कि जबरन धर्मांतरण का मामला काफी गंभीर होता जा रहा है, इसलिए इसके ऊपर कानून बनाना बहुत जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने डीजीपी को कहा है कि जब से हरियाणा बना है, तब से धर्म परिवर्तन कर शादी करवाने या शादी कर बाद में धर्म परिवर्तन करवाने के जो भी मामले सामने आए हैं, उन सभी में जांच करें। निकिता हत्याकांड को लेकर अनिल विज शुक्रवार को विधानसभा में राज्य सरकार का पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर सरकार से इस हत्याकांड पर जवाब मांगा है। प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है, जिस पर सदन में चर्चा होगी। नीरज शर्मा ने कहा कि ऐसे हत्याकांड भविष्य में न हों इसके लिए सरकार की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
निकिता की बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के सामने 26 अक्तूबर को हत्या कर दी थी। निकिता की हत्या करने वाले तौशीफ खान और उसके एक साथी ने पहले निकिता के अपहरण का प्रयास किया। अपहरण में कामयाब नहीं होने पर तौशीफ खान ने निकिता की गोली मारकर हत्या कर दी।