फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt free driving learning course fro boys

ड्राइविंग सीखने के इच्छुक युवाओ के लिए सुनहरा मौका, फायदा उठाएं कोर्स फ्री है

Mon, 19 Jun 2017 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 19 Jun 2017 02:36 PM IST
विज्ञापन
haryana govt free driving learning course fro boys
ड्राइविंग
ड्राइविंग सीखने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। टेस्ट में पास होने पर सर्टिफिकेट और लाइसेंस भी मिलेगा, जल्दी करें फायदा उठाएं फ्री है कोर्स। दरअसल हरियाणा सरकार की ओर से पांच हजार युवाओं को कार ड्राइविंग का कोर्स कराया जाएगा। इन युवाओं को ड्राइविंग टेस्ट में पास होने के बाद सर्टिफिकेट भी जारी होगा। कोर्स की फीस हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन की ओर से अदा की जाएगी। निजी ड्राइविंग स्कूलों के जरिये युवाओं को यह कोर्स कराया जाएगा।
विज्ञापन


कम शिक्षित युवाओं को ड्राइविंग कोर्स कराकर उन्हें रोजगार दिलाने का प्रयास होगा। इसके लिए सरकार के निर्देश पर हरियाणा स्किल डेवलपमेंट मिशन ने कार ड्राइविंग का कोर्स कराने का फैसला लिया है, जिसमें पहले चरण में प्रदेशभर के 18 से 35 साल की उम्र के पांच हजार युवाओं को यह कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए आवेदक 8वीं पास होना चाहिए। हर जिले के लिए एक टारगेट तय किया गया है। तय संख्या से अधिक आवेदन आने पर अनुसूचित, पिछड़ा वर्ग, बीपीएल तथा महिलाओं को प्राथमिकता देकर लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


कार ड्राइविंग कोर्स एक महीने का होगा, जिसमें कुल 30 घंटे की थ्योरी क्लासेज, 12 घंटे की ड्राइविंग प्रैक्टीकल क्लास होंगी। सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के तहत यह कोर्स होगा, जिसमें रोड बिहेवियर, ड्राइविंग एटीकेडस, रोड रेज, रोड कम्युनिकेशन स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार ड्राइविंग का सर्टिफिकेट हासिल करने वालों को लाइट कॉमर्शियल व्हीकल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाइट कॉमर्शियल व्हीकल का सर्टिफिकेट वालों को हैवी कॉमर्शियल व्हीकल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

83 लाख युवाओं में से पांच हजार को प्रशिक्षण

haryana govt free driving learning course fro boys
स्टीयरिंग व्हील पकड़ने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 18 से 35 साल की आयु के 83 लाख 35 हजार 118 युवा हैं। इनमें से हर जिले में 100 से 350 तक के टारगेट तय किया गए हैं। जिले की कुल आबादी के अनुसार यह टारगेट तय किए गए हैं।            

यहां मिलेगा प्रशिक्षण         
प्रदेशभर में करीब 246 पंजीकृत ड्राइविंग स्कूल हैं। इनमें से प्रदेश सरकार की ओर से कुछ स्कूलों को चिह्नित किया जाएगा। इन चिह्नित किए गए निजी ड्राइविंग स्कूल में यह ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूल चिह्नित करने के लिए जिला स्तर पर कमेटी होगी। एडीसी की अध्यक्षता में बनी कमेटी में एसडीएम, आरटीए, हरियाणा कौशल मिशन के डायरेक्टर, डिस्ट्रिक्ट स्किल कोर्डिनेटर होंगे।

प्रशिक्षण में अभ्यर्थी को 80 प्रतिशत अंक हासिल करने पर इंटरनल ट्रेड टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के पास ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भेजा जाएगा। जो युवा यह टेस्ट पास करेंगे, उन्हें हरियाणा कौशल मिशन की ओर से सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके बाद एडीसी ऐसे युवाओं के ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएंगे।            

चार हजार का खर्च वहन करेगी सरकार       
कार ड्राइविंग के लिए एक युवा पर करीब चार हजार रुपये के खर्च का आकलन किया गया है। लाइट कॉमर्शियल व्हीकल की ट्रेनिंग के लिए 6504 रुपये और हैवी कॉमर्शियल व्हीकल ड्राइविंग कोर्स के लिए 11500 रुपये के खर्च का आकलन किया गया है। यह खर्च प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा कौशल मिशन के तहत अदा किया जाएगा।     

कार ड्राइविंग के लिए जिला अनुसार टारगेट

haryana govt free driving learning course fro boys
driving training
जिला------ टारगेट              
अंबाला----250            
भिवानी ----300            
फरीदाबाद ---350            
फतेहाबाद----200            
गुरुग्राम-----350            
झज्जर ---200            
जींद-------250            
कैथल----200            
करनाल---300            
कुरुक्षेत्र ----200            
महेंद्रगढ़---200            
मेवात------150            
पलवल------150            
पानीपत ----250            
रोहतक--------200            
रेवाड़ी ----------200            
सिरसा---------250            
 सोनीपत------300            
यमुनानगर----250            
        
ड्राइविंग स्किल का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। जल्द ही जिला स्तर पर ड्राइविंग स्कूलों को चिह्नित कर दिया जाएगा। जिला स्तर पर एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी इसका चयन करेगी। इसके बाद यह कोर्स शुरू करा देंगे।
- केके कटारिया, मिशन डायरेक्टर, हरियाणा कौशल मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed