फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Govt establishes a 5 member Haryana Backward Classes Commission

Haryana News: सरकार ने पांच सदस्यीय पिछड़ा वर्ग आयोग का किया गठन, सेवानिवृत्त जस्टिस दर्शन सिंह बने अध्यक्ष

Wed, 13 Jul 2022 04:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Jul 2022 04:07 PM IST
सार

आयोग सरकार और सरकारी योजनाओं में पिछड़ा वर्ग की सहभागिता और प्रतिनिधित्व की भी रिपोर्ट तैयार करेगा। शिक्षण संस्थानों में पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाले लाभ का भी आकलन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Haryana Govt establishes a 5 member Haryana Backward Classes Commission
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

हरियाणा सरकार ने पांच सदस्यीय हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना की है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस दर्शन सिंह को कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व वीसी एसके गक्खड़, श्याम लाल जांगड़ा, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के महानिदेशक को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी व हरियाणा के विशेष सचिव (अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग) को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह आयोग प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की मौजूदा सामाजिक, शैक्षाणिक और आर्थिक हालात का अध्ययन करेगा। आयोग सरकार और सरकारी योजनाओं में पिछड़ा वर्ग की सहभागिता और प्रतिनिधित्व की भी रिपोर्ट तैयार करेगा। शिक्षण संस्थानों में पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाले लाभ का भी आकलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed