फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana govt engaged in bringing back students trapped in Manipur violence

मणिपुर हिंसा: अपने छात्रों को लाने में जुटी हरियाणा सरकार, पांच विद्यार्थी अगरतला पहुंचे, CM ने संभाली कमान

Mon, 08 May 2023 05:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 May 2023 05:47 PM IST
सार

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मणिपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ निरंतर संपर्क में हैं और हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। मणिपुर के मुख्य सचिव ने बताया है कि वहां हरियाणा के सभी छात्र सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Haryana govt engaged in bringing back students trapped in Manipur violence
अगरतला पहुंचे हरियाणा के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र से फंसे हरियाणा के छात्रों को वापस लाने में हरियाणा सरकार जुटी है। प्रदेश सरकार ने पुख्ता इंतजाम भी कर लिए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मणिपुर की हर स्थिति का अपडेट भी ले रहे हैं। इस बीच हरियाणा के पांच छात्रों का एक समूह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात यह सभी छात्र दिल्ली पहुंच जाएंगे। महेंद्रगढ़ के कमलकांत, जींद की रितु, पलवल की शिवानी, सिरसा की नेहा रानी और रोहतक के सागर कुंडू को मणिपुर से अगरतला लाया गया है। 

विज्ञापन


उधर, सीएम मनोहर लाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि छात्रों को जल्द से जल्द लाने की पूरी व्यवस्था करें। सरकार ने छात्रों की सूची तैयार कर ली है। अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार 16 छात्र मणिपुर में विभिन्न संस्थानों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इनकी इच्छानुसार उन्हें वापस लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। 16 छात्रों के अलावा अगर कोई अन्य छात्र की भी सूचना प्राप्त होती है तो उन्हें भी सकुशल वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन

 
सभी छात्र सुरक्षित, मिल रही हर सुविधा
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी मणिपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और मुख्य सचिव के साथ निरंतर संपर्क में हैं और हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। मणिपुर के मुख्य सचिव ने बताया है कि वहां हरियाणा के सभी छात्र सुरक्षित हैं और उन्हें हर सुविधा प्रदान की जा रही है। किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार हरियाणा के पांच छात्र एनआईटी, आठ छात्र आईआईआईटी और तीन छात्र एनएसयू (मणिपुर) में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed