फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt doctors will be on strike for two days

बड़ी राहत: सरकारी डॉक्टरों ने वापस लिया सामूहिक हड़ताल का फैसला

Sat, 17 Sep 2016 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 17 Sep 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
haryana govt doctors will be on strike for two days
हरियाणा के सरकार डॉक्टर्स की हड़ताल - फोटो : डेमो फोटो
एचसीएमएस डॉक्टरों ने 19 सितंबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने और त्यागपत्र का फैसला वापस ले लिया है। एचसीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह पंवार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगे थी, जिसपर सरकार ने जल्द सुनवाई का आश्वासन दिया है, जिसे देखते हुए एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस ले लिया है।
विज्ञापन


उधर, हरियाणा की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कमला सिंह ने शुक्रवार को एचसीएमएस डॉक्टरों के साथ-साथ एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से 19 सितम्बर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने और 21 सितम्बर, 2016 को सामूहिक त्यागपत्र देने के निर्णय पर आंदोलन का सहारा न लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एचसीएमएस एसोसिएशन की लंबित मांगों का मुद्दा सरकार के विचाराधीन है।
विज्ञापन


जारी एक वक्तव्य में डॉ. सिंह ने बताया कि एसोसिएशन का यह निर्णय प्रदेश में मरीजों को मुहैया करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डाल सकता था, क्योंकि मलेरिया और डेंगू का प्रभाव अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी एचसीएमएस एसोसिएशन की लम्बित मांगों के मुद्दे को हल करने में प्रयासरत है। सरकार एचसीएमएस एसोसिएशन के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, ताकि एचसीएमएस डॉक्टरों के साथ-साथ विभाग और मरीजों को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed