{"_id":"57dbc4cb4f1c1b0b32d47505","slug":"haryana-govt-doctors-will-be-on-strike-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत: सरकारी डॉक्टरों ने वापस लिया सामूहिक हड़ताल का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत: सरकारी डॉक्टरों ने वापस लिया सामूहिक हड़ताल का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के सरकार डॉक्टर्स की हड़ताल
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचसीएमएस डॉक्टरों ने 19 सितंबर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने और त्यागपत्र का फैसला वापस ले लिया है। एचसीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जसबीर सिंह पंवार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगे थी, जिसपर सरकार ने जल्द सुनवाई का आश्वासन दिया है, जिसे देखते हुए एसोसिएशन ने अपना फैसला वापस ले लिया है।
उधर, हरियाणा की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कमला सिंह ने शुक्रवार को एचसीएमएस डॉक्टरों के साथ-साथ एचसीएमएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों से 19 सितम्बर को सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने और 21 सितम्बर, 2016 को सामूहिक त्यागपत्र देने के निर्णय पर आंदोलन का सहारा न लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एचसीएमएस एसोसिएशन की लंबित मांगों का मुद्दा सरकार के विचाराधीन है।
जारी एक वक्तव्य में डॉ. सिंह ने बताया कि एसोसिएशन का यह निर्णय प्रदेश में मरीजों को मुहैया करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा डाल सकता था, क्योंकि मलेरिया और डेंगू का प्रभाव अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी एचसीएमएस एसोसिएशन की लम्बित मांगों के मुद्दे को हल करने में प्रयासरत है। सरकार एचसीएमएस एसोसिएशन के मुद्दों पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है, ताकि एचसीएमएस डॉक्टरों के साथ-साथ विभाग और मरीजों को भी परेशानियों का सामना न करना पड़े।