फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Governor Satyadev Narayan Arya tests positive for covid-19

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना पॉजिटिव, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती

Tue, 17 Nov 2020 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Nov 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana Governor Satyadev Narayan Arya tests positive for covid-19
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य । - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गत दिवस से उनकी तबीयत कुछ खराब थी। उनको मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राज्यपाल को फोर्टिस अस्पताल में ही क्वारंटीन कर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहां उनको स्पेशल वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल के कोरोना संक्रमण की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फोर्टिस अस्पताल जाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से आर्य के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम और डिप्टी सीएम ने राज्यपाल से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत की और उनका स्वास्थ्य संबंधी हालचाल जाना। इस दौरान राज्यपाल को विशेष तौर पर आराम करने की सलाह दी गई। 
विज्ञापन



राज्य में 19 की और मौत, 2153 नए पॉजिटिव मिले
हरियाणा में 19 और मरीजों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई है। 2153 नए मरीज मिले हैं। गुरुग्राम में तीन, सोनीपत में एक, हिसार में सात, पंचकूला में दो, भिवानी में चार व फतेहाबाद में दो मरीजों ने दम तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटों में 2349 मरीज ठीक भी हुए हैं। हरियाणा में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 202027 हो गई है। जिसमें 180647 मरीज ठीक हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


19342 मरीज अभी भी वायरस से ग्रस्त है। रिकवरी रेट 89.42 प्रतिशत पहुंच गई है। जबकि संक्रमण की दर 6.73 प्रतिशत है। संक्रमण से मृत्यु दर 1.01 प्रतिशत है। जबकि प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे ने 223702 मरीजों को मेडिकल सर्विलांस में रखा है। जबकि 3329 संदिग्ध मरीजों की सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से कुल 2038 मरीज दम तोड़ चुके हैं।


हरियाणा में पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में 546, फरीदाबाद में 648, सोनीपत में 134, हिसार में 56, अंबाला में 42, करनाल में 35, पानीपत में 52, रोहतक में 52, रेवाड़ी में 130, पंचकूला में 53, कुरुक्षेत्र में 18, यमुनानगर में 20, सिरसा में 86, महेंद्रगढ़ में 43, भिवानी में 82, झज्जर में 42, पलवल में 19, फतेहाबाद में 8, कैथल में 30, जींद में 41, नूहं में 4 व चरखी दादरी में 6 नए मरीज सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed