फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will to fill 1100 posts of Canal Patwari

हरियाणा में फिर निकली बंपर वैकेंसी, 2 जुलाई तक है मौका, पढ़ें आवेदन की तारीख और योग्यता

Fri, 14 Jun 2019 02:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government will to fill 1100 posts of Canal Patwari
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकारी विभागों में स्थायी भर्तियों की रफ्तार तेज कर दी है। लंबे समय से खाली पड़े कैनाल पटवारी के 1100 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार के निर्देश पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इन पदों पर पक्की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। 18 जून से आयोग की वेबसाइट पर आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 2 जुलाई दोपहर बारह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। पांच जुलाई तक भर्ती संबंधी फीस जमा करानी होगी। कुल 1100 पदों में से सामान्य श्रेणी में 473 पद भरे जाएंगे, इनमें नॉन एक्ससर्विस मैन 385, एक्ससर्विस मैन के 77 और ईएसपी श्रेणी के 11 पद शामिल हैं। 
विज्ञापन


220 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इनमें नॉन एक्ससर्विस मैन के 187, एक्स सर्विस मैन के 22 और ईएसपी श्रेणी के 11 पद हैं। बीसी-ए श्रेणी के 176 पदों में से 148 पद नॉन एक्ससर्विस मैन, 22 एक्स सर्विसमैन और 6 पद ईएसपी श्रेणी के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


121 पद बीसी-बी श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें 83 पद नॉन एक्स सर्विसमैन, 33 एक्ससर्विसमैन व 5 ईएसपी श्रेणी के हैं। आर्थिक रूप से पिछड़े आवेदकों के लिए 110 पद आरक्षित रहेंगे। सभी पदों के लिए ग्रेजुएट होना जरूरी है। 18 से 42 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed