फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Will Set up State University in Mewat

प्रश्नकाल में शिक्षा मंत्री का जवाब : हरियाणा सरकार मेवात में करेगी विश्वविद्यालय की स्थापना, जमीन की तलाश जारी

Tue, 09 Mar 2021 09:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Mar 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Will Set up State University in Mewat
शिक्षा मंत्री कंवरपाल। - फोटो : फाइल फोटो।

हरियाणा सरकार नूंह जिले में राजकीय विश्वविद्यालय खोलेगी। विश्वविद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। विश्वविद्यालय के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। इसके लिए डीसी से जमीन की उपलब्धता संबंधी रिपोर्ट मांगी गई है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने प्रश्नकाल के दौरान मंगलवार को विधानसभा में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा परिषद इसकी व्यवहार्यता की जांच कर रही है। व्यवहार्यता का पता चलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दक्षिण हरियाणा के नूंह जिले में शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ाए जाने के प्रति सरकार गंभीर है। नूंह के शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ेपन के लिए पूर्व की सरकारें जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


कंवर पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार नूंह जिले में शिक्षा के प्रसार के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने में लगी है। इसी सोच को मूर्तरूप देते हुए नूंह में विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने सदन पटल पर प्रदेश में 21 स्टेट यूनिवर्सिटी और एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित होने की जानकारी भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना से जलापूर्ति 50 फीसदी घटी

हरियाणा में यमुना से जलापूर्ति 50 फीसदी घट गई है। नदी का अंतर्वाह यानि (इन फ्लो) भी 1000 क्यूसिक कम हुआ है। इसका कारण सर्दियों में कम बारिश होना माना जा रहा है। बावजूद इसके नहरी पानी चैनल में रोटेशन आधार पर छोड़ा जा रहा है। मूनक नहर में पानी की कुल उपलब्धता 29.45 प्रतिशत कम हुई है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से विधानसभा में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में मानसून के दौरान भाखड़ा जलाशय अपनी अधिकतम क्षमता 1680 फुट में से 1659 फुट ही भर पाया। हालांकि, हरियाणा ने पश्चिम यमुना नहर प्रणाली के मौजूदा चार समूहों को चलाकर रबी फसलों की बुआई के लिए अक्तूबर एवं नवंबर महीनों में औसत हिस्सेदारी से अधिक पानी इस्तेमाल किया।

संग्रहित पानी की बड़ी कमी के कारण हरियाणा में भाखड़ा मेन लाइन सिस्टम को मौजूदा 16 दिनों के रोटेशन वाले दो समूहों से आठ दिनों के रोटेशन की अवधि वाले तीन समूहों में परिवर्तित किया है। कम वर्षा के कारण सिंचाई के मुकाबले जल घर टैंक और गांवों के तालाब भरने को प्राथमिकता दी गई। दिल्ली के लिए 1050 क्यूसिक व गुरुग्राम में पीने के लिए 420 क्यूसिक पानी की नियमित आपूर्ति की जा रही है।

बीते वर्ष की तुलना कम हुई उपलब्धता

हरियाणा के लिए 2019-20 के दौरान कुल जल आपूर्ति 1805854 क्यूसिक थी, जिसमें से भाखड़ा बांध से 1274048 क्यूसिक और यमुना नदी से 531806 क्यूसिक हुई। 2020-21 में यह घटकर 1446281 क्यूसिक रह गई है। इसमें भाखड़ा बांध से 1186687 क्यूसिक और यमुना नदी से 259594 क्यूसिक आपूर्ति हुई। इससे स्पष्ट है कि वर्ष 2020-21 के दौरान यमुना से पानी की कुल उपलब्धता घट कर 50 प्रतिशत हो गई है।

भाखड़ा, यमुना से मूनक नहर की आपूर्ति पर भी पड़ा असर 
वर्ष 2019-20 के दौरान भाखड़ा बांध और यमुना से मूनक में पानी की कुल उपलब्धता 705232 क्यूसिक थी, जबकि 2020-21 में यह घटकर 497500 क्यूसिक रह गई। इससे स्पष्ट है कि मूनक में पानी की कुल उपलब्धता में 29.45 प्रतिशत की कमी आई है। मूनक हेड पर पानी की कुल उपलब्धता का 13 प्रतिशत हिस्सा मोहला हेड के लिए 2020-21 में अक्तूबर से फरवरी के बीच जारी किया गया, जबकि 2019-20 में यह 14 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed