फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will release a helpline for rich bpl card holder

‘अमीर’ BPL कार्ड धारकों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने अपनाया ये तरीका

Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government will release a helpline for rich bpl card holder
Haryana CM Manohar lal Khattar - फोटो : File Photo
हरियाणा में अब ‘अमीर’ बीपीएल कार्ड धारकों पर सरकार शिकंजा कसेगी। इसके लिए सरकार ने तैयार कर ली है। इसके लिए हरियाणा शहरी स्थानीय विभाग जल्द एक टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा। इस पर ऐसे कार्ड धारकों की शिकायत की जा सकेगी। निकाय मंत्री कविता जैन का कहना है कि सरकार को इस बात की चिंता है कि गरीबों को मिलने वाला लाभ साधन संपन्न लोग न लें। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा, जिन्होंने गुमराह कर गलत ढंग से अपने बीपीएल कार्ड बनवा लिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में इस वक्त 4.53 लाख परिवार सेंट्रल बीपीएल और 3.96 लाख परिवार स्टेट बीपीएल कार्ड धारक है। ये परिवार हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से राशन व अन्य सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों की बीपीएल कार्ड धारकों के लाभ भी ये लोग प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन इनमें से कई परिवार ऐसे हैं जो साधन संपन्न है, लेकिन मिलीभगत के चलते उन्होंने अपने बीपीएल कार्ड बनवा लिए हैं। इस तरह ये साधन संपन्न लोग गरीबों को मिलने वाला लाभ उठा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने अब ऐसे ही लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है।
विज्ञापन


मंत्री कविता जैन ने बताया कि  संपन्न लोगों द्वारा बनवाए गए बीपीएल कार्ड खत्म करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा और अमीरों के बीपीएल कार्ड की जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed