फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will provide collective insurance for traders

व्यापारियों को तोहफाः सामूहिक बीमा करवाएगी सरकार, कई और सहूलियते देने पर विचार

Thu, 30 May 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 May 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government will provide collective insurance for traders
सीएम मनोहर लाल - फोटो : ANI

हरियाणा सरकार अब प्रदेश के व्यापारियों और ज्यादा मेहरबानी के मूड में है। इसके चलते सरकार अब व्यापारियों का न केवल सामूहिक बीमा करवाएगी, बल्कि उनका दुर्घटना बीमा भी करवाया जाएगा।

विज्ञापन


हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शिव कुमार जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारियों के हित के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही राज्य के व्यापारियों के हित में अहम कदम उठाते हुए उनके लिए सामूहिक बीमा योजना व दुर्घटना बीमा योजना लागू करने जा रही है।
विज्ञापन


हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की चौथी बैठक की अध्यक्षता करने के बाद शिव कुमार जैन ने बताया कि बैठक में छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए सामूहिक बीमा योजना बारे चर्चा हुई। उनके अनुसार इस बारे में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा विस्तृत योजना बनाई जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अंतिम पड़ाव पर है और जल्द ही इसको पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसके अलावा, व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा योजना का भी आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा खाका तैयार कर लिया गया है। इसको भी अतिशीघ्र लागू कर दिया जाएगा।

जैन ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य के व्यापारियों के कल्याण हेतु व्यापारी कल्याण कोष गठित करने, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की जिला स्तर पर सलाहकार समितियां बनाने, व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी बाजारों व मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, व्यापारियों को दिए जाने वाले सी-फार्म की वेरिफिकेशन सरकार द्वारा अपने स्तर पर करवाने, उच्चतम करदाता के लिए राज्य स्तर व जिला स्तर पर सम्मान योजना लागू करने, अधिकृत मंडियों में सरकार द्वारा आवंटित प्लॉट पर अनेक वर्ष पहले बनी दुकानों का कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed