फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will prepare turmeric and spice flavored jaggery to increase immunity

इम्युनिटी बढ़ाने को हल्दी और मसाला फ्लेवर गुड़ तैयार करेगी हरियाणा सरकार

Wed, 28 Oct 2020 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2020 02:29 AM IST
सार

  • पहले चरण में कैथल, महम, पलवल चीनी मिलों में लगेंगे गुड़ व शक्कर उत्पादन प्लांट
  • हरियाणा की चीनी मिलों को घाटे से उबारने के लिए कई नए प्रयोगों पर चल रहा है काम

विज्ञापन
Haryana government will prepare turmeric and spice flavored jaggery to increase immunity
गुड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महामारी के इस दौर में बीमारियों से लड़ने के लिए सरकार अब इम्युनिटी बूस्टर के रूप में हल्दी और मसाला फ्लेवर युक्त गुड़ तैयार करेगी। यह गुड़ सहकारी चीनी मिलों में तैयार किया जाएगा। इसके लिए मिलों में गुड़ तैयार करने के लिए प्लांट भी लगाया जाएगा। यहां बनाया जाने वाला गुड़ बिना किसी केमिकल के तैयार किया जाएगा। इस गुड़ को विभिन्न सहकारी आउटलेट पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन


सूबे में हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड के अधीनस्थ सहकारी चीनी मिलों को घाटे से उबारने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार गंभीर है। इसके लिए सरकार कुछ नए प्रयोग कर रही है। इसके अंतर्गत चीनी मिलों में बिक्री के लिए चीनी की छोटी पैकिंग तैयार की जा रही है, जिसे आउटलेट पर बेचा जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ-साथ चीनी की सैशे एवं पाउच पैकिंग भी तैयार होगी, जिसे बड़े होटलों व रेस्तराओं से संपर्क कर उन्हें सप्लाई किया जाएगा। अफसरों का मानना है कि चीनी की पाउच पैकिंग चीनी मिलों के लिए एक बड़े बिजनैस के रूप में स्थापित हो सकता है। इसके साथ-साथ पानीपत सहकारी मिल में तो हैंड सैनिटाइजर भी तैयार किया जा रहा है, जबकि कैथल मिल में गन्ने की खोई से बायोफ्यूल ईऱ्ंट तैयार करने का भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में अब सूबे की सहकारी चीनी मिलों में गुड़ और शक्कर तैयार करने की तैयारी है। चूंकि इन दिनों महामारी का दौर चल रहा है, लिहाजा यह निर्णय लिया गया है कि चीनी मिलों में सामान्य गुड़ के साथ-साथ हल्दी और मसाला फ्लेवर युक्त गुड़ भी तैयार किया जाए।

पहले चरण में गुड़ और शक्कर तैयार करने का प्लांट कैथल, महम और पलवल स्थित चीनी मिलों में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मिलों में लाखों रुपये की लागत से विशेष आधुनिक मशीनरी लगाई जाएगी। गुड़ तैयार करने के बाद इसे आकर्षक पैकिंग के साथ सहकारी आउटलेट पर लोगों के लिए बेचा जाएगा।


सरकार का फोकस इस वक्त सहकारी मिलों को घाटे से उबारकर फायदे में लाने पर है। कई तरह की नई पहल के साथ इन चीनी मिलों को फायदे में लाने की कोशिशें चल रही है। अब चीनी मिलों में फ्लेवर्ड गुड़ भी तैयार किया जाएगा। यह गुड़ बीमारियों से लड़ने में लोगों के लिए कारगर साबित होगा और उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़़ाएगा। अभी फ्लेवर्ड गुड़ का उत्पादन तीन शुगर मिलों में किया जाएगा। अच्छे परिणाम मिलने के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
- शक्ति सिंह, एमडी, हरियाणा स्टेट फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed