फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will not charge interest on loans taken from cooperatives

Haryana News: सहकारी समितियों से लिया है कर्ज तो ब्याज नहीं लेगी सरकार, पैक्स को आदेश जारी

Sun, 04 Jun 2023 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Jun 2023 09:10 PM IST
सार

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को डेढ़ लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाता है। प्रदेश की समितियां हर वर्ष किसानों को लगभग 6 हजार करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करती हैं। हरियाणा में इस समय 751 सहकारी समितियों हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश के 12 लाख किसानों को ऋण दिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana government will not charge interest on loans taken from cooperatives
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कहा है कि हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों द्वारा किसानों को ऋण देने का जो तरीका पहले से चलता आ रहा था, वही चलता रहेगा। इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार का कहना है कि ऋण के बदले ब्याज लेने का कोई निर्णय सरकार ने नहीं लिया है। हालांकि, प्रदेश की कुछ समितियों में किसानों ने ऋण का पैसा ब्याज के साथ जमा करवा दिया है। उन समितियों को प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है कि वे किसानों से लिए गए ब्याज को उनके खातों में वापस जमा करें।

विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को डेढ़ लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाता है। प्रदेश की समितियां हर वर्ष किसानों को लगभग 6 हजार करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करती हैं। हरियाणा में इस समय 751 सहकारी समितियों हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश के 12 लाख किसानों को ऋण दिया गया है। 
विज्ञापन


इनमें करीब 6 लाख किसान समय पर लेन देन कर रहे हैं। किसानों को दिए गए इस ऋण पर प्रदेश सरकार ब्याज नहीं लेती है। इन समितियों में कुछ किसानों ने इस बार ऋण के साथ ब्याज की राशि भी बैंकों में जमा करवा दी थी। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने एक पत्र सभी पैक्स को जारी किया है। इसमें उन्हें निर्देशित किया है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से ब्याज लेने की का निर्णय फिलहाल नहीं लिया गया है। इसलिए जिन किसानों ने ऋण और ब्याज की राशि जमा करवाई है, उन्हें ब्याज की राशि उनके खातों में वापस कर दी जाए। गौरतलब है कि पैक्स द्वारा किसानों को बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed