फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana Government will give vehicle to Ayurvedic officials

आयुर्वेदिक अधिकारियों को सरकार देगी गाड़ी का तोहफा

Tue, 02 Feb 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
haryana Government will give vehicle to Ayurvedic officials

हरियाणा आयुष विभाग के जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को जल्दी ही सरकारी गाड़ियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि प्रदेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा देने और इसके सुचारू रूप से संचालन के लिए प्रदेश के सभी जिला आयुर्वेदिक अधिकारियों को नई गाड़ी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज कुरुक्षेत्र के प्राचार्य के लिए और जिला मुख्यालयों पर गाड़ियां उपलब्ध करवाने के लिए जल्दी ही 15 गाड़ियां खरीदी जाएंगी और इतने ही चालकों के पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों पर जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालय हैं, जहां से अनेक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। आयुष विभाग के अधिकतर आयुर्वेदिक औषधालय गांवों में चलाए जा रहे हैं।


जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यक्रमों को लागू करवाने, आयुर्वेदिक शिविरों के आयोजन और अन्य कई कार्यक्रमों के लिए आना-जाना पड़ता है, इसलिए इन अधिकारियों के पास गाड़ियां होने से उक्त कार्यों के समुचित संचालन में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed