फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government will give Police Protection to All Oxygen Tankers, says Anil Vij

हरियाणा : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का बड़ा आरोप, दिल्ली ने लूटा हमारा ऑक्सीजन टैंकर, अब पुलिस सुरक्षा दी जाएगी

Wed, 21 Apr 2021 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 02:09 PM IST
सार

विज ने आरोप लगाया कि फरीदाबाद जा रहे हमारे दो ऑक्सीजन टैंकरों में से एक को दिल्ली सरकार ने लूट लिया। इसके बाद अब हमने सभी ऑक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Haryana Government will give Police Protection to All Oxygen Tankers, says Anil Vij
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में ऑक्सीजन की कमी पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा है कि हमें अपनी ऑक्सीजन दिल्ली को देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। हम पहले अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, उसके बाद इसे किसी और को दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि फरीदाबाद जा रहे हमारे दो ऑक्सीजन टैंकरों में से एक को दिल्ली सरकार ने लूट लिया। इसके बाद अब हमने सभी ऑक्सीजन टैंकरों को पुलिस सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

 

वहीं हरियाणा में अब रेमडेसिविर बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगी। सरकार ने इसकी कालाबाजारी रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ड्रग विभाग के अफसरों को इस बाबत आदेश दे दिए हैं। रेमडेसिविर के अंबाला गोदाम पर ड्रग कंट्रोल विभाग के अफसरों को तैनात किया गया है। कोविड के समय प्रदेश भर में केमिस्ट को जाने वाली रेमडेसिविर व अन्य दवाओं का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। रेमडेसिविर का मुख्य गोदाम अंबाला में ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट स्वीकृत होने के बावजूद सिविल अस्पतालों में नहीं बने ऑक्सीजन आउटलेट

हरियाणा सरकार ने अक्तूबर 2020 में 14 करोड़ रुपये का बजट हर जिले के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने के लिए जारी किया था। पीडब्ल्यूडी व बिजली विभाग को राशि भी जारी कर दी गई, लेकिन दोनों विभाग अभी तक ऑक्सीजन आउटलेट स्थापित करने में नाकाम रहे हैं। हरियाणा के कुछ ऑक्सीजन उत्पादक पंजाब, राजस्थान व दिल्ली में भी आपूर्ति करते हैं, इसलिए पूरा स्टॉक प्रदेश को नहीं मिल पाता। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हर जरूरतमंद को आपदा के समय ऑक्सीजन मुहैया कराई जाएगी। सरकार के पास हर ग्रेड के हजारों ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed