फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will exclude document writers from registry process to prevent corruption in tehsils 

भ्रष्टाचार पर लगाम: हरियाणा में रजिस्ट्री प्रक्रिया से बाहर होंगे अर्जी नवीस, ऑनलाइन उपलब्ध होगे प्रोफार्मा, लोग खुद भर सकेंगे

Tue, 29 Mar 2022 10:34 AM IST
निवेदिता वर्मा सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 29 Mar 2022 10:34 AM IST
सार

इस समय हरियाणा की तहसीलों में मैनुअल तरीके से रजिस्ट्री होती है। अर्जी नवीस से फाइल तैयार कराने के बाद ही रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होती है। सरकार के पास रिपोर्ट पहुंची कि रजिस्ट्री के नाम पर अर्जी नवीस लोगों से अधिकारियों के नाम की अवैध वसूली करते हैं।

विज्ञापन
Haryana government will exclude document writers from registry process to prevent corruption in tehsils 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तहसीलों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए हरियाणा सरकार अर्जी नवीसों (डॉक्यूमेंट राइटर) को रजिस्ट्री प्रक्रिया से बाहर करेगी। इसकी तैयारी चल रही है। रजिस्ट्री प्रक्रिया को और पारदर्शी व आसान बनाने के लिए राजस्व विभाग अपनी वेबसाइट अपडेट करा रहा है। वेबसाइट पर ही जमीन से संबंधित 25 तरह के प्रोफार्मा उपलब्ध रहेंगे। इन प्रोफार्मा में जमीन खरीद या बेचने वाले खुद ही विवरण भरकर रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस समय हरियाणा की तहसीलों में मैनुअल तरीके से रजिस्ट्री होती है। अर्जी नवीस से फाइल तैयार कराने के बाद ही रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होती है। सरकार के पास रिपोर्ट पहुंची कि रजिस्ट्री के नाम पर अर्जी नवीस लोगों से अधिकारियों के नाम की अवैध वसूली करते हैं। साथ ही नियमों के खिलाफ जाकर अवैध कॉलोनियों की भी रजिस्ट्रियां कराई जाती हैं। सरकार रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रही है। आगामी माह में ट्रायल के बाद इसे सभी तहसीलों में लागू किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी अर्जी नवीस की जरूरत नहीं रहेगी। केवल खरीद-बेचने वाले और तहसील के अधिकारी इसमें शामिल होंगे। इससे पहले सरकार रजिस्ट्री के लिए टोकन लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर चुकी है। 

विज्ञापन

नियमों के खिलाफ नहीं हो सकेगी रजिस्ट्री

व्यक्ति ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आवेदन करेगा। प्रोफार्मा भरने के बाद यह तहसीलदार या नायब तहसीलदार के पास ऑनलाइन ही फाइल पहुंचेगी। पंजीकरण अधिकारी तो या तो रजिस्ट्री पर लिखित में ऑब्जेक्शन लगाकर उसे रद्द करना होगा या फिर सही दस्तावेज होने पर रजिस्ट्री करनी होगी। पोर्टल के बाद कोई भी अधिकारी रजिस्ट्री को लटका नहीं सकेगा। दूसरा, अगर अवैध कॉलोनी की रजिस्ट्री है तो यह खसरा नंबर के आधार पर पोर्टल पर अपलोड ही नहीं हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

नियमों के खिलाफ पैसे लेते हैं नवीस

करनाल में गिरफ्तार हुए तहसीलदार राजबख्श के मामले में विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि 15 अर्जी नवीस तहसीलदार को पैसे अर्जी नवीस देते थे। नियमों की बात करें तो अर्जी नवीस की लिखाई की फीस 30 से 100 रुपये तक होती है। तहसीलों में मनमर्जी के पैसे लिए जाते हैं।

विभाग की वेबसाइट को अपडेट कराया जा रहा है। आगामी माह तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। वेबसाइट पर सभी प्रकार के प्रोफोर्मा होंगे। तहसील में किसी भी कार्य के लिए प्रोफार्मा भरकर आवेदन कर सकेंगे। इससे अधिकारियों की जवाबदेही बढ़ेगी, दूसरा भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं बचेगी। -पीके दास, एसीएस, राजस्व विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed