फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will e-auction 579 flats, new rates fixed

579 फ्लैटों की ई-नीलामी करेगी हरियाणा सरकार, नए रेट तय 

Sun, 15 Nov 2020 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2020 05:14 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will e-auction 579 flats, new rates fixed
Auction - फोटो : amar ujala

हरियाणा सरकार आवास बोर्ड के 579 फ्लैटों की ई-नीलामी करेगा। पंचकूला, हिसार, गुरुग्राम व फरीदाबाद में तैयार इन फ्लैटों की नीलामी करवाई जाएगी। यह ई-नीलामी 18 नवंबर को होगी। इनके बाद 7312 फ्लैटों की ईडब्ल्यूएस व बीपीएल श्रेणी के लोगों के लिए तथा 84 व्यावसायिक संपत्तियों की भी ई-नीलामी की जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड के मुख्य प्रशासक अंशज सिंह ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में रहने वाले सभी जरूरतमंद लोगों के घर के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में कदम उठाते हुए बोर्ड द्वारा अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, पचंकूला, सिरसा, सोनीपत, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, नगल सोठियां (हिमशिखा), मतलौडा, भिवानी, कुरुक्षेत्र, पानीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, रेवाड़ी, धारूहेड़ा में ‘हरियाणा आवास बोर्ड’ द्वारा बनाए गए फ्लैटों की ई-नीलामी की जाएगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 18 नवंबर को जिन फ्लैटों की ई-नीलामी होगी, उनके लिए पंजीकरण गत 1 अक्तूबर 2020 से शुरू किया गया था और यह 17 नवंबर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


मुख्य प्रशासक ने 18 नवंबर को ई-नीलामी वाले फ्लैटों की आरक्षित कीमत के बारे में बताया कि पंचकूला के सेक्टर-14 के टाइप-1 फ्लैट के लिए 18 लाख रुपये (कवर्ड एरिया 42.25 वर्ग मीटर), टाइप-2 फ्लैट के लिए 25 लाख (कवर्ड एरिया 52.56 वर्ग मीटर), टाइप-3 फ्लैट के लिए 35 लाख ( कवर्ड एरिया 70.45 वर्ग मीटर), टाइप-4 फ्लैट के लिए 40 लाख (कवर्ड एरिया 90.45 वर्ग मीटर), टाइप-5 फ्लैट के लिए 50 लाख (कवर्ड एरिया 142.71 वर्ग मीटर) सेक्टर-6 में डुप्लेक्स के लिए 1.60 करोड़ (कवर्ड एरिया 167.22 वर्ग मीटर), सेक्टर-20 में टाइप-1 फ्लैट के लिए 90 लाख (कवर्ड एरिया 191.31 वर्ग मीटर), हिसार के सेक्टर-1 व 4 में एचआईजी-1 फ्लैट के लिए 14.89 लाख (कवर्ड एरिया 68.68 वर्ग मीटर), एमआईजी-1 फ्लैट के लिए 14.02 लाख (कवर्ड एरिया 69.74 वर्ग मीटर), एलआईजी-1 फ्लैट के लिए 12.17 लाख (कवर्ड एरिया 38.04 वर्ग मीटर), फरीदाबाद के सेक्टर-28 में एमआईजी-1 फ्लैट के लिए 150 लाख (कवर्ड एरिया 195.65 वर्ग मीटर) एवं गुरुग्राम टाइप-2 फ्लैट के लिए 150 लाख रुपये (कवर्ड एरिया 125.50 वर्ग मीटर ) आरक्षित कीमत निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed