फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will buy 2000 new buses in new financial year

हरियाणा बजट: 2000 नई बसें खरीदी जाएंगी, गुरुग्राम में बस पोर्ट और कुरुक्षेत्र में बनेगा महाभारतकालीन थीम पार्क

Wed, 09 Mar 2022 12:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Mar 2022 12:09 AM IST
सार

हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में महाभारतकालीन थीम पार्क स्थापित करेगी। इसके लिए बजट में इस पर 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें आधुनिक तकनीक से महाभारत के युद्ध को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana government will buy 2000 new buses in new financial year
हरियाणा रोडवेज - फोटो : फाइल

विस्तार

नए वित्त वर्ष में हरियाणा सरकार 2000 नई बसें खरीदेगी। इनमें से एक हजार बसें हरियाणा राज्य परिवहन द्वारा खरीदी जाएंगी। इसके साथ ही 150 हीट वेंटिलेटेड एयर कंडीशन (एचवीएसी) बसें भी खरीदी जानी हैं। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बेड़े में 50 और लग्जरी बसें जोड़ने के साथ साथ मिनी बसें भी जोड़ी जाएंगी। 

विज्ञापन


हरियाणा सरकार बस डिपो को आधुनिकीकरण की दिशा में भी काम कर रही है। इसके तहत, बस डिपो में मल्टी मॉडल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अब फरीदाबाद के बाद गुरुग्राम में बस पोर्ट बनाया जाएगा। गुरुग्राम के खेड़कीदौला में बनने वाला यह पोर्ट परिवहन विभाग और एचएसआईआईडीसी का संयुक्त उपक्रम होगा। फिलहाल पीपीपी मोड पर फरीदाबाद में बस पोर्ट तैयार किया जा रहा है। यह इसी साल शुरु होने की संभावना है। 
विज्ञापन


नई मैक्सी कैब नीति लाई जाएगी
हरियाणा सरकार नई मैक्स कैब नीति भी लाने जा रही है। सरकार की योजना है कि लोगों को प्वाइंट टू प्वाइंट परिवहन विकल्प प्रदान किया जाए। इसके लिए मार्गों का रैंडमाइज्ड आवंटन, मार्ग युक्तीकरण और परिवहन की बेहतर उपलब्धता के साथ पूरी प्रक्रिया को फेसलेस बनाने के लिए स्टेज कैरिज स्कीम के तहत प्रक्रियाओं को संशोधित किया जा रहा है। इसके अलावा, आठ और जिलों में चालकों को प्रशिक्षण दिलाने के लिए प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान स्थापित किए जाएंगे। वहीं, अप्रैल 2022 से ई टिकटिंग प्रणाली शुरू की जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से यात्री मोबाइल पर ही बसों के समय की जानकारी ले सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जाएगा महाभारतकालीन थीम पार्क
हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र में महाभारतकालीन थीम पार्क स्थापित करेगी। इसके लिए बजट में इस पर 205 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें आधुनिक तकनीक से महाभारत के युद्ध को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा, कृष्णा सर्किट योजना के तहत भात सरकार की 97 करोड़ की सहायता से श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत से संबंधित विषय पर मल्टीमीडिया शो ब्रह्मसरोवर के अगले भाग में लाइटिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की धोसी हिल्स में एक रोप वे, वेलनेस सेंटर, पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइबिंग व गाइडिड टूर की भी योजना है। पिंजौर के निकट यादविंद्र उद्यान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए आगा खान फाउंडेशन के साथ समझौता हुआ है। यहां पर सूरजकुंड शिल्प मेले की तर्ज पर लाइट एंड साउंड शो और एक भक्ति संगीत समारोह का आयोजन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed