{"_id":"6038000c0a004006d211fbae","slug":"haryana-government-will-bring-anti-conversion-bill-in-upcoming-budget-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- जबरन धर्मांतरण के खिलाफ इसी बजट सत्र में बनेगा कड़ा कानून
Fri, 26 Feb 2021 01:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
अनिल विज (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार बजट सत्र में दो कड़े कानून बनाने जा रही है। पहला जबरन धर्मांतरण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए कानून होगा तो दूसरे कानून के तहत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार ने दोनों कानूनों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सदन में दोनों कानूनों को पारित कराने के लिए विधेयक लाया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में बढ़ रहे जबरन धर्मांतरण के मामलों को रोकने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
विज्ञापन
अब सरकार इसे रोकने के लिए एक कानून विधानसभा से पास करवाने की तैयारी में है। इस मामले में कानून बनाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और विधानसभा सत्र में उसे पेश कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर यह कानून बनाया जाएगा। ऐसा कानून बनेगा कि एक भी रुपये का कोई नुकसान करता है तो उसकी भरपाई सरकार उसी आदमी से करेगी। आए दिन आंदोलन होते रहते हैं। इनमें कई बार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचता है।