{"_id":"5c46a354bdec224b6317a848","slug":"haryana-government-wiil-be-set-up-special-cell-for-fake-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से विदेश भेजने वाले एंजेटों की खैर नहीं, सरकार बनाएगी विशेष सेल...ऐसे कसेगा शिंकजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से विदेश भेजने वाले एंजेटों की खैर नहीं, सरकार बनाएगी विशेष सेल...ऐसे कसेगा शिंकजा
Tue, 22 Jan 2019 11:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को गुमरहा कर गलत तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर अब शिंकजा कसेगा। इसके लिए सरकार ने खास तैयारी भी कर ली है। ऐसे एजेंटों पर नजर रखने के लिए सरकार विशेष सेल स्थापित करेगी। पिछले दिनों हरियाणा में 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई। जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उक्त जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वाराणसी में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भेंट के दौरान उन्हें दी। विदेश मंत्री ने भी हरियाणा में सक्रिय ऐसे एजेंटों का जिक्र करते हुए सीएम को बताया कि हरियाणा में कई ऐसे एजेंट सक्रिय हैं, जो बिना वीजा के ही अवैध तरीके से लोगों को विदेश भेज देते हैं और वहां जाकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे एजेंटों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से अनुरोध किया कि वे हरियाणा के श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब करतारपुर के दर्शन करवाने में सहायता करें। सुषमा स्वराज ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में विदेश मंत्रालय हरसंभव मदद करेगा और करतारपुर साहिब जाने के लिए जो भी औपचारिकताएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन