फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government urges CBI court for Video conferencing of ram rahim

राम रहीम पर फैसले से पहले अलर्ट, सरकार का आग्रह, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से फैसला सुनाए सीबीआई कोर्ट

Sat, 05 Jan 2019 10:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Haryana government urges CBI court for Video conferencing of ram rahim
राम रहीम

हरियाणा सरकार ने सीबीआई कोर्ट से आग्रह किया है कि सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में फैसला सुनाने के दौरान डेरामुखी गुरमीत राम रहीम की व्यक्तिगत पेशी की जगह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पेशी की अनुमति देने का आग्रह किया है। राज्य सरकार नहीं चाहती कि अगस्त 2017 जैसे हालात बनें जैसा कि साध्वियों से दुराचार मामले में डेरामुखी को सुनाई गई सजा के बाद पैदा हुए थे।

विज्ञापन


डेरामुखी की पंचकूला कोर्ट में व्यक्तिगत पेशी को टालने को लेकर हरियाणा सरकार के आला अफसरों की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में हर पहलू पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सीबीआई कोर्ट में एक अर्जी लगाई। जिसमें सरकार ने सीबीआई कोर्ट से आग्रह किया है कि वह इस मामले की सुनवाई 11 जनवरी को भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से करें। 

विज्ञापन

Haryana government urges CBI court for Video conferencing of ram rahim
राम रहीम - फोटो : social media

राज्य सरकार को चिंता है कि साध्वी दुराचार मामले में फैसला आने के बाद पंचकूला में जिस तरह हिंसा हुई थी वैसी कहीं इस बार भी न हो। राज्य सरकार इससे बचने के लिए हर तरह से सुरक्षात्मक रास्ता अपना रही है। उसने पंचकूला में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है। अब सीबीआई कोर्ट को फैसला लेना है कि वह सुनवाई को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से करेगी या फिर पहले की तरह रोहतक की सुनारिया जेल (जहां डेरामुखी दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा है) में ही कोर्ट लगाकर अपना फैसला सुनाएगी। 

उल्लेखनीय है कि पत्रकार रामचंद्र छात्रपति के मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने दोनों पक्षों की ओर से सभी सुबूतों और गवाहों को सुन-देख लिया है और इस मामले में अब 11 जनवरी को फैसला सुनाना है। हरियाणा के गृह सचिव एसएस प्रसाद ने बताया कि सरकार ने सीबीआई कोर्ट में अर्जी लगाकर सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से करवाने का आग्रह किया है। दूसरी ओर, पंचकूला में पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed