{"_id":"64cc712cfb8ae07c2f064cb3","slug":"haryana-government-transferred-sp-varun-singla-of-nuh-after-violence-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूंह हिंसा में मनोहर सरकार की कार्रवाई: SP वरुण सिंगला का तबादला, नरेंद्र बिजारनिया संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह हिंसा में मनोहर सरकार की कार्रवाई: SP वरुण सिंगला का तबादला, नरेंद्र बिजारनिया संभालेंगे कमान
Fri, 04 Aug 2023 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 04 Aug 2023 10:19 AM IST
सार
हिंसा होने के बाद भिवानी के एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनिया को नूंह का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब फिर से बिजारनिया नूंह के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
विज्ञापन
नूंह हिंसा में एसपी वरुण सिंगला का तबादला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह में सोमवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बाद शुक्रवार को मनोहर लाल सरकार ने जिले के एसपी वरुण सिंगला का तबादला कर दिया। उनके स्थान पर नरेंद्र सिंह बिजारनिया को नूंह का नया एसपी नियुक्त किया गया है। हिंसा होने के बाद भिवानी के एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनिया को नूंह का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था। अब फिर से बिजारनिया नूंह के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा
हरियाणा के गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिल रहा है कि हिंसा के पीछे साइबर अपराधी भी हो सकते हैं। नूंह में हिंसा के दौरान असामाजिक तत्वों ने साइबर थाने को भी निशाना बनाया। इस थाने में साइबर अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और अपराधियों ने इसे नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि साइबर थाने पर हमले से किसको फायदा हो सकता है।
साइबर अपराध के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह तथा एडीजीपी एएस चावला ने कहा कि मामले को धार्मिक रंग देना गलत है। असामाजिक तत्वों ने यह सारी साजिश रची। पिछले दिनों पुलिस ने नूंह में एक ऑपरेशन चलाकर 150 से अधिक साइबर अपराधियों को पकड़ा था। इसके बावजूद कुछ लोग नूंह के गांवों में बैठकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की पुलिस तैयारी कर रही थी।

सोशल मीडिया की पोस्ट और वीडियो की जांच के लिए कमेटी गठित
नूंह दंगों को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट और वीडियो की जांच के लिए हरियाणा सरकार ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद की ओर से कमेटी में विशेष सचिव गृह विभाग-1 को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि सीआईडी के एसपी, आईटी के उप सचिव और एसीएस विभाग के इंटरसेप्शन सहायक को सदस्य बनाया है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एएस चावला, पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, गृह विभाग के सचिव महावीर कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहे।