फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government took a big decision regarding the security of 90 MLAs

सरकार सतर्क: हरियाणा में विधायकों को जान का खतरा, अब एके-47 के साथ तैनात रहेंगे पीएसओ, विशेष प्रशिक्षण भी शुरू

Tue, 12 Jul 2022 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Jul 2022 12:27 AM IST
सार

हरियाणा सरकार के एक उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कर्मचारियों को एके 47 देना शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी विधायकों के पीएसओ इस हथियार से लैस होंगे।

विज्ञापन
Haryana government took a big decision regarding the security of 90 MLAs
पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के छह विधायकों को रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद हरियाणा सरकार ने विधायकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी 90 विधायकों की सुरक्षा के लिए अब उनके पीएसओ (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) को एके-47 दी जाएंगी। धमकी मिलने वाले विधायकों के पीएसओ को यह आधुनिक हथियार मुहैया करा दिए गए हैं। शेष पीएसओ को भी एके-47 से लैस होंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह डीजीपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाकर विधायकों की सुरक्षा दुरुस्त करने का आदेश दिया है। गृह मंत्री अनिल विज अधिकारियों से इस मामले में लगातार रिपोर्ट ले रहे हैं। एके-47 से लैस पीएसओ को इसलिए तैनात किया जा रहा है क्योंकि विधायकों के पीएसओ के पास पहले पिस्तौल, रिवॉल्वर या कारबाइन होती थी। 
विज्ञापन


एके-47 के मुकाबले इन हथियारों की मारक क्षमता कम है और इनमें गोलियां भी कम आती हैं। एके-47 में एक साथ 32 गोलियां आती हैं और इसकी मारक क्षमता का कोई तोड़ नहीं है। इसलिए विधायकों की सुरक्षा के मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए सरकार ने पुराने हथियारों के स्थान पर एके-47 देने का निर्णय लिया है। विधायकों के मामले में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएसओ का विशेष प्रशिक्षण भी शुरू
हरियाणा सरकार के एक उच्च अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कर्मचारियों को एके 47 देना शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी विधायकों के पीएसओ इस हथियार से लैस होंगे। इसके साथ ही सभी विधायकों के पीएसओ को कमांडो सेंटर में सुरक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण भी देने का निर्णय लिया गया है। 

पंचकूला स्थित कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में पीएसओ के लिए यह कोर्स भी शुरू कर दिया गया है। इस दौरान पीएसओ की शारीरिक दक्षता के साथ-साथ उनके हथियार चलाने के कौशल को जांचा जाता है। एक सप्ताह के इस कोर्स में जवानों को वीआईपी की सुरक्षा के लिए खास टिप्स दिए जाते हैं और उनको हर स्थिति से निपटने के लिए पारंगत किया जाता है। सभी पीएसओ के लिए प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।

निजी कार्यों पर नहीं, सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
सरकार के पास रिपोर्ट आई है कि कुछ सुरक्षा कर्मी विधायकों के चालक का भी काम करते हैं या उनके घर के निजी काम भी करते हैं। सरकार ने इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा कर्मचारियों का जिम्मा केवल सुरक्षा का है। इसलिए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पीएसओ हर स्थिति में सुरक्षा पर ध्यान रखें और विशेष तौर पर अलर्ट रहें।

विधानसभा अध्यक्ष ने की डीजीपी से बैठक
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायकों के मामले में सोमवार को डीजीपी पीके अग्रवाल समेत पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में धमकी मामले की अब तक जांच को लेकर जानकारी ली गई। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एसटीएफ की जांच सही दिशा में चल रही है। कॉल विदेश से ही आई हैं और लगातार टीमें इस पर काम कर रही हैं। बता दें कि अब तक सोहना से भाजपा के विधायक संजय सिंह, कांग्रेस की विधायक साढ़ौरा से रेणु बाला, सोनीपत से सुरेंद्र पंवार, मामन खान, सफीदों से सुभाष गांगोली और बादली से विधायक कुलदीप वत्स को जान से मारने की धमकी के साथ-साथ रंगदारी मांगी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed