फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government talks with clerks inconclusive

क्लर्कों की हड़ताल: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, 35400 रुपये के ग्रेड-पे पर अड़े

Sat, 22 Jul 2023 12:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jul 2023 12:25 AM IST
सार

हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल से हर रोज करीब 200 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। पिछले 15 दिनों से चल रही इस हड़ताल की वजह से अभी तक करीब तीन हजार करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान की आशंका है।

विज्ञापन
Haryana government talks with clerks inconclusive
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच जुलाई से जारी क्लर्कों की हड़ताल को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही। दो दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। अब बुधवार को फिर बैठक होगी। क्लर्क एसोसिएशन 35,400 पे ग्रेड की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर एसोसिएशन ने अगले सप्ताह से आंदोलन तेज करने की घोषणा कर दी है। हरियाणा में विभिन्न विभागों में कार्यरत क्लर्क अपने वेतनमान का ग्रेड 35,400 करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन

जमीनों की रजिस्टरी नहीं, प्रमाण पत्रों का काम ठप

हड़ताल के कारण जमीनों की रजिस्टरी करने का काम हो या विभिन्न तहसीलों में प्रमाण पत्र बनाने का काम हो या फिर क्लर्कों से संबंधित अन्य कार्य, ये सभी कार्य प्रभावित हैं। इस कारण लोगों को भी परेशानी हो रही है। सरकार ने गत 14 जुलाई को भी क्लर्कों को बातचीत के लिए बुलाया था। उस समय भी कोई नतीजा नहीं निकल सका था। शुक्रवार को भी क्लर्क एसोसिएशन को बातचीत के लिए बुलाया। दोपहर 12 बजे सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव व एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत, महासचिव करण सिंह मोगा व अन्य प्रतिनिधि बैठक में भाग लेने पहुंचे।

विज्ञापन

2 घंटे चली बैठक, क्लर्कों से जुटाई जानकारी

बैठक के पहले दौर में सीएम के ओएसडी ने एसोसिएशन ने क्लर्कों से उनकी संख्या, पदोन्नति पा चुके क्लर्कों सहित अन्य जानकारी जुटाई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो दोपहर के खाने के बाद फिर से तीन बजे बैठक शुरू हुई। तीन से पांच बजे तक फिर बैठक चली। इसमें क्लर्कों ने अपनी 35,400 की मांग के बारे में अपने तथ्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें बताया कि उनके पे ग्रेड के स्तर के कर्मचारियों से क्या काम लिया जा रहा है। उनसे जो काम लिया जा रहा है, उसी काम को करने वाले अन्य कर्मचारियों को क्या वेतन दिया जा रहा है। क्लर्कों ने अपनी मांग के पक्ष में तथ्य रखते हुए उनकी पे ग्रेड 35400 करने की मांग दोहराई। वहीं बैठक में सरकार की ओर से सकारात्मक रुख की जानकारी देते हुए कहा गया कि सरकार इस बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।

आंदोलन को तेज करेंगे क्लर्क: विक्रांत

क्लर्क एसोसिएशन के प्रधान विक्रांत ने कहा कि बैठक में अपनी मांग के बारे में जानकारी दी। दो दौर की बैठक में सहमति नहीं बनी। सरकार ने कहा है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक है लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। क्लर्क आंदोलन को अब तेज करेंगे। सभी जिलों में पांच-पांच क्लर्क भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सरकार ने बुधवार को फिर से बुलाया है। एसोसिएशन को 35400 से कम कुछ स्वीकार नहीं। जींद में बैठक कर आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में शर्मिला हुड्डा, नेत्रपाल, प्रवीण गोयल, कुलदीप कुमार, विकास व हरिओम भी शामिल थे।

हर रोज 200 करोड़ का नुकसान

हरियाणा में क्लर्कों की हड़ताल से हर रोज करीब 200 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। पिछले 15 दिनों से चल रही इस हड़ताल की वजह से अभी तक करीब तीन हजार करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान की आशंका है। क्लर्क मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वार्ता करना चाहते हैं। वर्तमान में क्लर्क का बेसिक वेतन 19 हजार 900 रुपये है और वे इसे बढ़ाकर 35 हजार 400 रुपए करने की मांग कर रहे हैं। 

अगर क्लर्कों की बेसिक-पे बढ़ती है तो उसी हिसाब से सहायकों, उपाधीक्षकों और अधीक्षकों की बेसिक-पे तय की जाएगी। यही कारण है कि इन तीनों कैटेगरी के कर्मचारी भी क्लर्कों के साथ हड़ताल में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed