फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government started roadways bus service from four more districts

गुरुग्राम समेत इन चार जिलों से भी रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

Mon, 18 May 2020 07:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 May 2020 07:59 PM IST
सार

  • पंचकूला बस अड्डे तक रोजाना मिलेगी परिवहन सुविधा
  • ऑनलाइन बुकिंग से ही मिलेगी सीट, दस से कम सवारियों पर रद्द होगा रूट

विज्ञापन
Haryana government started roadways bus service from four more districts
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 10 जिलों के बाद चार और जिलों से रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। अब गुरुग्राम, जींद, चरखी दादरी व फतेहाबाद से पंचकूला बस अड्डे तक आवागमन किया जा सकेगा। चंडीगढ़ आने के इच्छुक भी पंचकूला पहुंचकर गाड़ी से आ सकेंगे। परिवहन विभाग ने रोजाना बसें चलाने का समय व रूट भी तय कर दिए हैं। बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। 

विज्ञापन


बुकिंग पर ही बस अड्डे में आकर सीट पा सकेंगे। दस से कम सवारियां होने पर रूट रद्द कर दिया जाएगा। सवारियों को उनकी राशि लौटा दी जाएगी। बस में अधिकतम 30 सवारियां यात्रा कर सकती हैं। अभी फरीदाबाद, झज्जर, नूंह, पलवल, सोनीपत इत्यादि जिलों में बस सेवा को शुरू नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा के 10 जिलों के 29 रूटों पर आज से दौड़ेंगी बसें, यात्रियों को रखना होगा इन बातों का ध्यान, पढ़ें- समय सारणी
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार से दिल्ली के लिए भी बसों की बुकिंग शुरू हो गई। दिल्ली से हरियाणा के जिलों के लिए रोडवेज बसें चलेंगी। सरकार की अनुमति के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कई जिलों के लिए बस ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। बस टिकट के लिए https://ors.hartrans.gov.in/  बुकिंग कर सकते हैं।

बसों के रूट व समय

गुरुग्राम – पंचकूला – गुरुग्राम
गुरुग्राम से सुबह 8 बजे 
जींद – पंचकूला – जींद
जींद से – 12 बजे
पंचकूला से – 6 बजे
फतेहाबाद – पंचकूला – फतेहाबाद
फतेहाबाद से - सुबह 7:45 बजे
पंचकूला से – 2:15 बजे दोपहर
चरखी दादरी – पंचकूला – चरखी दादरी
दादरी से – 1 बजे दोपहर
पंचकूला से – 7 बजे सुबह (अगले दिन)

दिल्ली से समय सारिणी

  • दिल्ली से अंबाला कैंट  9:30 बजे सुबह
  • दिल्ली से भिवानी       9 :बजे सुबह
  • दिल्ली से कैथल         9 बजे सुबह
  • दिल्ली से पलवल       9:30 बजे सुबह
  • दिल्ली से नारनौल      9:30 बजे सुबह
  • दिल्ली से पंचकूला    9:45 बजे सुबह
  • दिल्ली से सिरसा        9: बजे सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed