फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government said in assembly did not buy Pegasus software

Haryana News: कांग्रेस विधायक के सवाल पर सरकार का जवाब, नहीं खरीदा पेगासस सॉफ्टवेयर

Mon, 26 Feb 2024 11:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 26 Feb 2024 11:00 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में पेगासस सॉफ्टवेयर का मुद्दा उठाया। हरियाणा सरकार ने जवाब दिया कि 2018 में इस्राइल एक प्रतिनिधिमंडल गया था। मगर कोई पेगासस सॉफ्टवेयर नहीं खरीदा है।

विज्ञापन
Haryana government said in assembly did not buy Pegasus software
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बजट संत्र के दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा के सवाल पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 2018 में इस्राइल दौरे पर गए दल ने कोई पेगासस सॉफ्टवेयर नहीं खरीदा है। जवाब में बताया गया कि 2018 में सीएम के नेतृत्व में एक 13 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल ने छह मई 2018 से 14 मई 2018 के बीच इस्राइल और यूनाइटेड किंगडम का दौरा किया था। दौरे का मकसद हरियाणा को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में पेश करने और धन जुटाना था। इसमें करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए थे। 

विज्ञापन


नीरज ने सरकार से एक और सवाल पूछा कि क्या हरियाणा के आईपीएस अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल 2018 में इस्राइल दौरे पर गया था? अगर गया था तो उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने जवाब दिया गया कि आईपीएस अधिकारियों ने इस्राइल का दौरा किया था। अधिकारियों ने दौरे के बाद एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की, जिसमें कानून व्यवस्था, अपराध, सुरक्षा और खुफिया कार्यों की प्रभावशीलता में सुधार के लिए संभावित उपायों से संबंधित है। रिपोर्ट की सामग्री सार्वजनिक सुरक्षा की दृष्टि संवेदनशील और गोपनीय है, इसलिए रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जा सकती।

विज्ञापन

पांच साल में नकली शराब से 50 मौतें: विज

कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया है कि 2019 से लेकर जनवरी 2024 तक अवैध व नकली शराब की बिक्री के मामले में कुल 38 मुकदमे दर्ज किए हैं। इनमें 17 मुकदमे सिर्फ सोनीपत में ही दर्ज किए गए हैं। पानीपत में छह मुकदमे, भिवानी में 3, फरीदाबाद में चार और कुरुक्षेत्र में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, सरकार ने यह भी जानकारी दी कि 2019 से 2024 तक अवैध व नकली शराब पीने से कुल 50 मौतें हुई हैं। इनमें 18 मौतें यमुनानगर, फरीदाबाद में पांच, सोनीपत में 15, अंबाला में दो और पानीपत में 10 मौतें हुई हैं। सरकार ने यह भी जानकारी दी कि एक जनवरी 2014 से 31 जनवरी 2024 तक शराब बिक्री से संबंधित 42 मामले दर्ज किए गए। इनमें 539 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत में एनएच 44 पर एलिवेटेड हाईवे पर प्रवेश व निकासी बनेगी: चौटाला

पानीपत के विधायक प्रमोद विज की ओर से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पानीपत में एनएच 44 पर जो एलिवेटेड हाईवे रोड बनाया गया है, उसमें से असंध, सफीदों और शामली की तरफ जाने वाले रोड पर प्रवेश व निकासी बनाई जाएगी। इसकी अनुमति के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिख दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द से जल्द ये एंट्री-एक्जिट प्वाइंट बना दिए जाएंगे। इससे पानीपत में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि पानीपत-बरसत रोड तक ड्रेन नंबर 2 के किनारे पर 12.20 किलोमीटर की लंबी सड़क बनाई जा रही है। इसमें करीब 2.9 किलोमीटर रोड रह गई थी।

सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की कोई योजना नहीं: बबली

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की कोई योजना नहीं है। यह जानकारी पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने इसराना विधायक बलबीर सिंह की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। बबली ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आबादी के हिसाब से मानदंड तय किए हैं। पहले 2000 तक की आबादी पर एक, दो से पांच हजार तक की आबादी पर दो, 5 से 10 हजार पर 4 और 10 हजार से अधिक आबादी पर पांच सफाई कर्मचारी लगाए जाते थे। अब सरकार ने तय किया है कि 1000 पर 1, दो हजार पर 2, तीन हजार पर 3, चार हजार पर 3, 4 हजार पर 4 तथा 5 हजार पर पांच सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे। पांच से दस हजार की आबादी पर 6, 10 से 20 हजार की आबादी पर 8 और 20 हजार से अधिक आबादी होने पर 10 सफाई कर्मचारी रखे जाएंगे।

चिरंजीव ने रेवाड़ी नगर परिषद में भ्रष्टाचार के मामले में सरकार को घेरा

कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने रेवाड़ी नगर परिषद में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। चिरंजीव ने कहा कि पिछले आठ वर्षों के दौरान नगर परिषद में कई घोटाले हुए हैं। सभी मामलों को दबाया जा रहा है। सेक्टर-3 और 4 की सड़क का निर्माण तीन माह पहले हुआ था और अब सड़क टूट गई है। कुत्तों की नसबंदी के नाम पर 49 लाख रुपये का बजट तय किया गया। इसमें भी घोटाला किया गया। 

आठ महीने पहले नगर परिषद का डंफर चोरी हो गया था लेकिन अब भी लॉग बुक में उसकी एंट्री हो रही है। ब्रॉस मार्केट और हिंदू कॉलेज में बिना नक्शा पास किए नौ दुकानों का निर्माण किया गया। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि विधायक शिकायत देंगे तो उसकी जांच करवाएंगे। जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed