{"_id":"5ddbdcd88ebc3e54853d415a","slug":"haryana-government-said-dushyant-chautala-s-security-has-been-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्यंत की याचिका पर हरियाणा सरकार ने कहा- डिप्टी सीएम बन गए हैं, बढ़ा दी गई है उनकी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्यंत की याचिका पर हरियाणा सरकार ने कहा- डिप्टी सीएम बन गए हैं, बढ़ा दी गई है उनकी सुरक्षा
Mon, 25 Nov 2019 07:26 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला की सुरक्षा से जुड़ी मांग वाली याचिका पर हरियाणा के आईजी सीआईडी सौरभ सिंह ने बताया कि दुष्यंत चौटाला को धमकी मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। साथ ही अब याची हरियाणा के उप मुख्यमंत्री हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
कोर्ट को बताया गया कि दुष्यंत चौटाला को पांच पीएसओ के अलावा पांच पुलिसकर्मी एस्कार्ट व पांच पुलिसकर्मी पायलट गाड़ी दिए गए हैं। उनके सरकारी व निजी घर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस मामले में केंद्र सरकार ने जवाब देने के लिए समय की मांग की। हरियाणा सरकार के जवाब पर दुष्यंत चौटाला के वकील ने अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। जिस पर हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 6 फरवरी तक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
चौटाला की तरफ से याचिका में बताया गया कि उनकी जान को खतरा है और उन्हें तथा उनके परिवार के सदस्यों को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। याचिका के अनुसार जब वह एक राजनीतिक कार्यक्रम में व्यस्त थे तो उनके सहायक ने फोन पर आए एक कॉल को सुना था। दूसरी तरफ के व्यक्ति ने अपना नाम पवन बताया और कहा कि वह दुबई से फोन कर रहा है।
विज्ञापन
चौटाला ने कहा कि फोन पर उनके सहायक के साथ धमकी भरे अंदाज में बात की गई और याची को चुनावी रैलियों में ज्यादा न बोलने की सलाह दी गई थी। बात न मानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। उन्होंने याची के सहायक को बताया कि वह पाब्लो एस्कोबार के नाम से संचालित गिरोह से संबंधित है।