फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Recruiting Drivers Conductors, Roadways Strike

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल पर सरकार का 'प्रहार', ड्राइवर-कंडक्टर की भर्ती तेज करने के आदेश

Sat, 27 Oct 2018 11:35 AM IST
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Oct 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Haryana Government Recruiting Drivers Conductors, Roadways Strike
haryana roadways - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सरकार हड़ताल पर बैठे रोडवेज कर्मियों के आगे झुकने को तैयार नहीं है। तभी तो एक ऐसा तीर छोड़ दिया है, जो कइयों से उनकी रोजी रोटी उनकी नौकरी छीन लेगा। रोडवेज की हड़ताल 11 दिन चलने के बावजूद सरकार किलोमीटर स्कीम के तहत बसें लाने के निर्णय पर कायम है।
विज्ञापन


राजनीतिक तौर पर दो वार्ताएं सरकार की ओर से कर्मचारियों के साथ की गईं, दोनों ही विफल रहीं, अब सरकार ज्यादा झुकने के बजाए कूटनीतिक तरीके से कर्मचारियों की हड़ताल को बेअसर करेगी। सरकार ने डिपो में खड़ी सभी बसें चलाने का प्लान तैयार कर लिया है। आउटसोर्सिंग पर चौदह सौ ड्राइवर-कंडक्टर भर्ती कर और डिपो स्तर पर दिहाड़ी के हिसाब से भी नियुक्तियां कर जल्दी ही बसों को सड़कों पर उतारेगी।
विज्ञापन


सरकार का मुख्य फोकस अभी हरियाणा और दिल्ली-चंडीगढ़ के बीच बस सेवा सुचारु करनी है। सभी 3900 बसों को एक बार सड़क पर उतारने के बाद लंबे रूट की सेवाएं बहाल की जाएंगी। लंबे रूट पर सरकार प्रोबेशन पर कार्यरत पक्के ड्राइवर-कंडक्टरों को भेजने की तैयारी कर रही है। इन्हें पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लंबे रूट पर सेवा देने का अनुभव हो चुका है। नए नियुक्त कर्मचारियों और अन्य विभागों लिए गए ड्राइवरों को लंबे रूट पर नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने साफ कर दिए अपने इरादे

Haryana Government Recruiting Drivers Conductors, Roadways Strike
हरियाणा रोडवेज बस - फोटो : file photo
हड़ताली कर्मचारियों को सरकार साफ कर चुकी है कि जिन 510 बसों को लाने का टेंडर और एग्रीमेंट हो चुका है, उन्हें लाने से रोकने का सवाल ही नहीं उठता। जिन 190 बसों का टेंडर होना है, सरकार उस पर ही पुनर्विचार कर सकती है। हड़ताल के लंबा खिंचने से अंदरखाने कर्मचारी भी आजिज आ चुके हैं। कर्मचारियों को सीएम मनोहर लाल की पहल का इंतजार है। चूंकि, सरकार ने अगर सारी चार हजार बसों को सड़कों पर उतार दिया तो कर्मचारियों की हड़ताल नाममात्र की ही रह जाएगी।   

शुक्रवार को सड़कों पर दौड़ी 2165 बसें: धनपत सिंह
एसीएस परिवहन धनपत सिंह ने कहा कि रोडवेज की सभी बसों को धीरे-धीरे सड़कों पर उतारने की तैयारी चल रही है। शुक्रवार को 2165 रोडवेज, निजी व सहकारी बसें सड़कों पर उतरीं। 905 परिचालकों की भर्ती आउटसोर्सिंग से करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इन परिचालकों को नियुक्ति पत्र देकर बसों पर चढ़ाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed