फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Planning to Conduct Training Session to Improve Working of Employees and Personnel

अपने कर्मचारियों की कार्यशैली में बड़ा सुधार चाहती है हरियाणा सरकार, दो साल चलेगा प्रशिक्षण

Tue, 11 Aug 2020 11:07 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Aug 2020 11:07 AM IST
सार

  • हिपा देगा प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर्स किए जाएंगे नियुक्त
  • कर्मचारियों और अफसरों की दक्षता बढ़ाने की योजना

विज्ञापन
Haryana Government Planning to Conduct Training Session to Improve Working of Employees and Personnel
फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा सरकार अपने कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यशैली में और अधिक दक्षता लाने व नवीन तकनीकों से प्रशिक्षित करने की योजना बना रही है। इसके लिए अगले दो वर्षों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इन सभी को आरंभिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सर्विस के दौरान भी प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) एपेक्स प्रशिक्षण संस्थान होगा। इसकी तैयारी शुरू की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने राज्य प्रशिक्षण परिषद की पहली बैठक भी ली। बैठक  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रशिक्षण देने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को अगले दो दिनों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा एक सप्ताह में कर्मचारियों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण संबंधित योजना को तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा, विभाग इन-हाउस प्रशिक्षण के लिए ‘मास्टर ट्रेनर्स’ की पहचान भी करें। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिये कि वे हिपा के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि उनके संस्थानों का प्रयोग प्रशिक्षण के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण केलिए कार्यरत एवं रिटायर्ड अधिकारियों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्रकोष्ठ में एक वेब-पोर्टल भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रमों की निगरानी, रिपोर्टिंग, प्रतिक्रिया, विश्लेषण संबंधित जानकारियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए रिर्सोस पर्सन भी बुलाये जाएंगे। प्रशिक्षण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए हिपा में आडियो-वीडियो विंग स्टूडियो सहित स्थापित किया जाएगा। बैठक  में बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारियों की जानकारियां मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) में शामिल की जाएंगी। ताकि उनसे प्रशिक्षण की फीडबैक ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed