{"_id":"5f0402ff8ebc3e42b82f3e0f","slug":"haryana-government-planning-to-attract-punjab-and-himachal-pradesh-pharma-industry-via-bulk-drug-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बल्क ड्रग पार्क' के जरिए पंजाब-हिमाचल की फार्मा कंपनियों को रिझाने की तैयारी में है हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बल्क ड्रग पार्क' के जरिए पंजाब-हिमाचल की फार्मा कंपनियों को रिझाने की तैयारी में है हरियाणा
Tue, 07 Jul 2020 10:37 AM IST
खुशबू गोयल
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:37 AM IST
सार
- उद्योग विभाग ने की प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट की तैयार
- दिल्ली से निकटता के अलावा ढांचागत सुविधाएं भी देगा हरियाणा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में लगने वाले बल्क ड्रग पार्क के माध्यम से प्रदेश सरकार बद्दी से लेकर पंजाब तक की फार्मा इंडस्ट्री को इस ओर आकर्षित करने का मन बना रही है। दिल्ली से पानीपत की नजदीकी, रेल लाइन और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से निकटता के अलावा सरकार यहां वे सुविधाएं देने के लिए तैयार है जिनके माध्यम से आस-पास के फार्मा उद्योगों को भी गति मिल सकती है।
फिलहाल उद्योग विभाग ने इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट बना कर तैयार की है। जो कि केंद्र सरकार के पास भेजी जाएगी। रिपोर्ट में उन सभी बातों का जिक्र किया है। जो एक ड्रग पार्क के लिए जरूरी हो सकती हैं। मसलन पार्क के लिए जमीन के अलावा अन्य सुविधाएं भी हरियाणा सरकार ही मुहैया करवाएगी। जमीन भी यदि लीज पर चाहें तो लीज पर अन्यथा 800 एकड़ जमीन पानीपत में इस पार्क के लिए तैयार है। विभाग की ओर से जो तैयारी की गई है।
उसके मुताबिक पानीपत में स्थान और ढांचागत सुविधाएं तैयार हैं। हरी झंडी मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। यहां पर स्टीम, चिल्ड वाटर, बायलर, स्टोरेज प्लांट, इंसीनेटर और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट उद्योग विभाग की ओर से तैयार करके दिया जाएगा। जिससे पार्क के शुरू होने में देरी न हो।
विज्ञापन
इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि इसके माध्यम से हरियाणा में इंडस्ट्री को भी बूस्ट मिलेगा। जीटी रोड के उद्यमियों को तो नए उद्योग में शामिल होने का मौका मिलेगा ही। यह भी माना जा रहा है कि पंचकूला के बरवाला में कम से कम 50 इकाइयां फार्मूलेशन की लग जाएंगी।
पानीपत का सौभाग्य है कि हमें यह पार्क मिल रहा है। करनाल में मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। मेेरी कोशिश है कि मैं उद्यमियों और सरकार के बीच एक सेतु का काम करूं। इस पार्क के माध्यम से आत्मनिर्भरता का संकल्प भी पूरा होगा।
- संजय भाटिया, सांसद, करनाल