{"_id":"591f36ff4f1c1ba37e8b4570","slug":"haryana-government-plan-to-cut-summer-holidays","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तापमान 45 डिग्री पार होने पर ही मिलेगा दो दिन का अवकाश, 31 मई तक चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 45 डिग्री पार होने पर ही मिलेगा दो दिन का अवकाश, 31 मई तक चलेंगी कक्षाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
31 मई तक नहीं पड़ेगी छु्ट्टियां
- फोटो : file photo
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर खट्टर सरकार ने तस्वीर साफ कर दी है। 31 मई से पहले स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं होगी। सभी कार्य दिवसों में सुचारू रूप से कक्षाएं चलेंगी। दो दिन का अवकाश तभी घोषित किया जाएगा, जब जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा। इसके लिए जिले के डीसी को मौखिक के साथ ही प्रस्ताव भेजकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही वे जिले के सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर सकेंगे।
स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश एक से 30 जून तक रहेगा। इससे पहले छुट्टियां होने को लेकर सोशल मीडिया पर डाले जा रहे पोस्ट कोरी अफवाह हैं। सरकार की जानकारी में आया है कि कुछ शरारती तत्व पुराने अधिकारिक पत्रों में छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल साइट्स पर डाल रहे हैं। उनमें 23 और 26 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश दर्शाकर शिक्षकों और छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ और बीईओ को इस तरह के शिक्षकों की भी पहचान करने के निर्देश दिए हैं।

Trending Videos
220 शैक्षणिक दिन पूरा करना जरूरी : दास
31 मई तक चलेंगे स्कूल
- फोटो : file photo
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा पीके दास ने बताया कि आरटीई के अनुसार शैक्षणिक वर्ष में 220 दिन पूरा करना अनिवार्य है। इसका उल्लंघन नहीं किया जा सकता। टीचर्स डायरी और वर्ष के एकेडमिक कैलेंडर में इसका विस्तृत उल्लेख है। एक जिले में भीषण गर्मी होने पर पूरे प्रदेश में अवकाश घोषित नहीं किया जा सकता। जहां गर्मी अधिक होगी, वहीं पर छुट्टी करेंगे।