फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government ordered a probe after Private lab gave wrong report of coronavirus test

निगेटिव मरीजों को गुरुग्राम की लैब ने बताया कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिए जांच के आदेश

Mon, 20 Apr 2020 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Apr 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Haryana government ordered a probe after Private lab gave wrong report of coronavirus test
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना महामारी में हरियाणा सरकार को एक निजी लैब पर भरोसा करना महंगा पड़ा है। लैब की गलत रिपोर्ट के बाद सरकार ने गुरुग्राम की इस लैब के खिलाफ जांच बैठा दी है। लैब द्वारा जांच में निगेटिव मरीजों को पॉजिटिव बता दिया गया। जिन मरीजों को उक्त लैब द्वारा पॉजिटिव बताया गया था, उनकी जांच दो अन्य लैब में कराई गई तो दोनों को निगेटिव बताया है। 

विज्ञापन


लैब को भविष्य में सैंपल देने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इसकी जांच और रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला होगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा को जांच के आदेश दिए हैं। लैब की इस गलत रिपोर्ट का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर अंबाला छावनी की एक एएनएम की जांच दूसरी लैब से कराई गई। दूसरी लैब द्वारा नर्स को निगेटिव बताने पर एक अन्य लैब से भी जांच में सामने आया कि जिस नर्स को पॉजिटिव बताया गया है, उसमें कोरोना संक्रमण नहीं हैं।
विज्ञापन


दो लैब द्वारा इस लैब की रिपोर्ट खंडन होने के साथ ही पंचकूला सेक्टर- 11 के एक डॉक्टर ऋषि नागपाल से उपचार कराने वाले शहजादपुर के जिन मरीजों को इस लैब ने पॉजिटिव बताया था, उनकी रिपोर्ट भी दूसरी लैब से जांच कराने पर निगेटिव निकली है। चार मरीजों के नमूनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लैब और खानपुर दो लैब से चेक कराया गया। जिससे किसी तरह का संदेह न रह जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लैब के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह एक संगीन मामला है, इसीलिए जांच में लैब संचालक दोषी पाए गए तो बख्शा नहीं जाएगा। विज ने पंचकूला के डॉक्टर नागपाल के भी जांच में निगेटिव निकलने की बात की पुष्टि की है।


गुरुग्राम की पांच लैब को मिली केंद्र से इजाजत
प्रदेश में इस समय आठ लैब काम कर रही हैं। जल्द ही इनकी संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। चार लैब स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। विज ने बताया कि गुरुग्राम में पांचों लैब निजी क्षेत्र की हैं। इसमें ही यह लैब भी शामिल हैं, जिसकी रिपोर्ट को लेकर जांच बैठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed