{"_id":"5c2501f0a3fc87ed0d5fdb9eb588e5f7","slug":"haryana-government-new-decree-on-roadways-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में अब नहीं चलेंगी 'गोलियां'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में अब नहीं चलेंगी 'गोलियां'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 17 Dec 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
सरकारी बसों में बकाया राशि के बदले टॉफियां देने का मामला हरियाणा सरकार के पहुंच गया है। हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में अब परिचालक बकाया राशि के बदले यात्रियों को टॉफियां नही देंगे। इसकी अवहेलना करने पर परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
परिवहन राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने मंगलवार को परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि इस बारे में परिवहन विभाग के सभी जिला महाप्रबंधकों को सूचित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग के परिचालक बसों में यात्रियों को एक-दो रुपये की बकाया राशि वापस करने की बजाय टॉफियां थमा देते हैं। इसके लिए यदि रेजगारी की दिक्कत है तो उसका समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कंबोज ने कहा कि बस चालक निजी रेस्तरां या होटलों पर बसों को रोकते हैं। इससे यात्रियों को महंगा खाना लेना पड़ता है। अब परिवहन विभाग के चालक हरियाणा सरकार के पर्यटक स्थलों पर अपने वाहन रोकेंगे। वहीं, चलती बसों में धूम्रपान करने वाले चालक व परिचालकों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।